दुनिया

‘किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करेंगे’, पाकिस्तान में हो रही टारगेट किलिंग पर अमेरिका ने भारत को लेकर कही ये बात

पाकिस्तान के अंदर मारे जा रहे भारत के मोस्ट वॉन्टेड आंतकियों को लेकर वहां की खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है. दो साल के भीतर वहां 20 से ज्यादा कट्टरपंथी हमलावर और प्रमुख साजिशकर्ता मारे गए हैं. इन हत्याओं के पीछे इस्लामालाबाद ने भारत की खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ का हाथ बताया है. इन सब आरोपों पर ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ ने कथित तौर पर एक इन्वेस्टिगेटिव स्टोरी की थी, जिस पर अब अमेरिका की भी प्रतिक्रिया आई है.

“अमेरिका किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं करेगा”

भारत पर पाकिस्तान में टारगेट किलिंग करवाने के लग रहे आरोपों के बीच अमेरिका ने बयान जारी किया है. अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि “हम इस मुद्दे पर मीडिया में आई रिपोर्ट को फॉलो कर रहे हैं. इन आरोपों पर अमेरिका किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं करेगा. इसके साथ ही इस मामले में किसी भी तरह का हस्तक्षेप भी नहीं कर रहे हैं. दोनों पक्षों से अपील है कि वो तनाव और विवादों से बचने की कोशिश करें. इस मुद्दे का बातचीत के जरिए समाधान निकालें.

अज्ञात हमलावरों ने की थी हत्या

इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया था कि सियालकोट में शाहिद लतीफ और रावलकोट में मोहम्मद रियाज की हत्याओं के पीछे भारतीय खुफिया एजेंसी के एजेंट्स योगेश कुमार और अशोक कुमार आनंद का हाथ है. शाहिद लतीफ पठानकोट एयरबेस हमले का मास्टरमाइंड और जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर का करीबी था. जिसकी 11 अक्टूबर 2023 को गोली मारकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी.

खौफ के साए में जी रहे आतंकी

इन हत्याओं के बाद से पाकिस्तान में आतंकियों के अंदर खौफ समा गया है. आतंकी ‘Unknown gunman’ से डरकर अंडरग्राउंड हो गए हैं. वहीं आईएसआई ने भारत की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल आतंकियों को सुरक्षा दे दी है. इसके अलावा कुछ आतंकियों ने तो प्राइवेट गार्ड रख लिए हैं. उन्हें हाईटेक हथियार से लैस किया गया है. अब खुलेआम रैलियों और जलसे में शामिल होने से भी आतंकी कतरा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को सऊदी अरब ने दिया जोर का झटका, कश्मीर मुद्दे पर PM मोहम्मद बिन सलमान ने दिया भारत का साथ

डर की वजह से अंडरग्राउंड हुए आतंकी

इन हत्याओं को लेकर ब्रिटिश अखबार द गार्जियन के खुलासे के बाद से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों की भी जमकर किरकिरी हो रही है. लश्कर चीफ हाफिज सईद, जैश-ए-मोहम्मद का मुखिया मौलाना मसूद अजहर इसी डर की वजह से सालों से अंडरग्राउंड रह रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

17 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर

अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

30 minutes ago

‘IIT जितना ही होगा ITI का सम्मान’, कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…

42 minutes ago

कौन है उज्जैन की ‘मिस्ट्री वुमन’? पहले दो बच्चों को छोड़ा, फिर तीसरे को प्लेटफॉर्म में रख हुई ओझल

Ujjain Railway Station Mystery News: उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 4 दिन…

49 minutes ago

1-2 नहीं..पूरे 800 बंदर! ऐसा क्या हुआ कि एटा से मथुरा तक मचा तहलका?

Etah Monkey Problem: एटा शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत…

1 hour ago

भूलकर भी न खोले व्हाट्सऐप पर APK फाइल! ऐसे होती है ठगी, जामताड़ा से चल रहे रैकेट के 22 आरोपी गिरफ्तार

वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने जामताड़ा से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के…

2 hours ago