चुनाव

Jammu Kashmir: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में टूटा रिकॉर्ड, बारामूला में 59 प्रतिशत वोटिंग; पीएम मोदी क्या बोले?

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में अब तक पांच चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं. बीते दिन यानी 20 मई को पांचवें चरण की वोटिंग हुई. जिसमें जम्मू कश्मीर के बारामूला संसदीय सीट पर भी वोट डाले गए. इस संसदीय सीट पर अब तक सबसे अधिक वोटिंग हुई है. सोमवार यानी 20 मई को यहां 59 फीसदी मतदान हुआ. यह 1984 के बाद अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी.के. पोल ने बताया कि संसदीय क्षेत्र के सोपोर विधानसभा में 44.36 फीसदी मतदान हुआ. बता दें कि इन क्षेत्रों में बीते कुछ दशकों से मतदान 10 फीसदी से भी कम था.

मतदान खत्म होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बारामूला लोकसभा क्षेत्र में पहली बार 1967 में संसदीय चुनाव हुआ था. जिसके बाद इस साल रिकॉर्ड मतदान हुआ है. बारामूला संसदीय क्षेत्र में इससे पहले साल 1984 में सबसे ज्यादा 58.90 फीसदी मतदान हुआ था. हालांकि, इस बार यहां 17,37,865 मतदाता थे. इसके अलावा इस संसदीय क्षेत्र में 2,103 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए.

श्रीनगर में 1996 के बाद सबसे अधिक वोटिंग

बता दें कि इससे पहले लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान में श्रीनगर सीट पर 38.49 फीसदी वोटिंग हुई थी. जो कि, साल 1996 के बाद सबसे अधिक है. जम्मू-कश्मीर का बारामूला 1989 से ही आतंकवाद की चपेट में था.

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के बारामूला में सोमवार को हुए रिकॉर्ड मतदान के लिए वहां के मतदाताओं को बधाई दी और कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. कभी आतंकवाद प्रभावित रहे बारामूला में सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में 58 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. इस संसदीय सीट पर हुआ यह अब तक का सर्वाधिक मतदान है.

बारामूला संसदीय क्षेत्र में 58 प्रतिशत से अधिक मतदान उत्साहजनक

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”बारामूला की मेरी बहनों और भाइयों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए बधाई। इस तरह की सक्रिय भागीदारी एक शानदार रुझान है.” प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से किए गए एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कही.

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने क्या कहा?

इस पोस्ट में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा था कि बारामूला संसदीय क्षेत्र में 58 प्रतिशत से अधिक मतदान बहुत उत्साहजनक है और लोकतंत्र में लोगों के दृढ़ संकल्प और अटूट विश्वास को दर्शाता है. उन्होंने बड़ी संख्या में लोकतंत्र के महाकुंभ में लोगों के शामिल होने के लिए बधाई दी. जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद ये चुनाव हो रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

8 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

9 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

9 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

10 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

10 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

10 hours ago