चुनाव

राजस्थान के इस गांव में दो EVM मशीन खराब, मायूस होकर लौटे मतदाता, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने डाला वोट, पढ़ें दूसरे चरण की वोटिंग से जुड़ी 10 बड़ी बातें

Lok Sabha Elections 2024 Second Phase: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. राजस्थान में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी वोट डाल दिया है. तो दूसरी ओर पाली जिले के आऊवा गांव में दो ईवीएम मशीन खराब होने की खबर सामने आ रही है. ये दोनों मशीनें बूथ नंबर 136 की हैं. वोटिंग शुरू न होने के कारण ग्रामीण बिना मतदान किए ही मायूस होकर वापस लौट गए हैं.

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके पोत्र विनायक प्रताप सिंह ने झालावाड़ के हाउसिंग बोर्ड स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला है. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका परिवार झालावाड़ से चुनाव लड़ रहा है और पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता उनका परिवार है. ऐसे में वह पूरी तरह जीते को लेकर आश्वस्त हैं. बता दें कि दूसरे चरण में 1202 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है. 50 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी. 15.8 करोड़ वोटर, शाम छह बजे तक मतदान, 1202 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे. बता दें कि दूसरे चरण में मणिपुर समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान जारी है. गौरतलब है कि 19 अप्रैल को मणिपुर की बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के 15 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के तहत मतदान हुआ था. हालांकि कुछ क्षेत्रों में हिंसा की घटना के कारण यहां पर 22 अप्रैल को एक बार फिर से वोटिंग कराई गई है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण के मतदान पर यहां नहीं मिलेगी शराब, इन शहरों में प्राइवेट कम्पनी तक बंद

दूसरे चरण की 10 बड़ी बातें

13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है.
इस चरण में 15 करोड़ 88 लाख वोटर हैं.
पहले 2 चरणों को मिलाकर 14 राज्य में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
सबसे बड़ी बात ये है कि आज 4 राज्यों में मतदान का काम खत्म हो जाएगा.
दूसरे चरण में केरल में सबसे ज्यादा 20 सीटों पर मतदान जारी है.
मोदी सरकार के 6 मंत्रियों और 2 पूर्व सीएम की किस्मत का भी फैसला आज होगा.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वायनाड सीट पर भी मतदान आज जारी है तो वहीं मथुरा में हेमामालिना और मेरठ सीट पर टीवी के राम अरुण गोविल के लिए भी वोटिंग जारी है.
रवींद्र भाटी, पप्पू यादव जैसे दिग्गज नेता निर्दलीय के रूप में मैदान में ताल ठोक रहे हैं.
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की सीट पर भी आज मतदान हो रहा है.
मंड्या से कांग्रेस के वेंकटारमने गौड़ा सबसे अमीर उम्मीदवार के रूप में सामने आए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

11 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

13 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

25 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

31 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

44 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago