चुनाव

Maharashtra Assembly Elections: BJP प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी, उमरेड से लक्ष्मणराव पारवे पर जताया भरोसा

Maharashtra Assembly Elections 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा ने चौथी लिस्ट में दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. भाजपा ने चुनावी राज्य महाराष्ट्र के उमरेड (अजा) विधानसभा सीट से सुधीर लक्ष्मणराव पारवे और मीरा भाईंदर से नरेंद्र लालचंदजी मेहता को प्रत्याशी बनाया है. पार्टी इससे पहले तीन लिस्ट जारी कर चुकी थी. अब तक भाजपा ने 148 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.

नरेंद्र लालचंदजी मेहता वर्तमान में भाजपा के सदस्य हैं और विधानसभा में मीरा भयंदर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. वहीं, अगर सुधीर लक्ष्मणराव पारवे की बात करें तो यह उमरेड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. पूर्व में यह पंचायती राज समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

NCP ने कर दी है ने 51 प्रत्याशियों की घोषणा

इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भी दो प्रत्याशियों की अपनी चौथी लिस्ट जारी की है. एनसीपी ने मोर्शी विधानसभा सीट से देवेंद्र महादेवराव भुयार और भोर विधानसभा सीट से शंकर हिरामण मांडेकर को मैदान में उतारा है. एनसीपी ने अब तक अपने 51 प्रत्याशियों की घोषणा की है.

148 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से यहां पर राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गया है. सत्ता पक्ष के गठबंधन महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों द्वारा हर दिन किसी न किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जा रही है. महायुति में शामिल भाजपा ने अब तक 148 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है.

23 नवंबर को आएंगे नतीजे

खास बात यह है कि मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है और अभी भी सत्ता पक्ष की महायुति और विपक्ष की महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों द्वारा अपने प्रत्याशियों को उतारने का सिलसिला जारी है. महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव होना है. 20 नवंबर को मतदान का प्रयोग करेंगे, वहीं नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

18 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

60 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago