देश

अडानी पोर्ट्स का वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में मुनाफा 42 प्रतिशत बढ़ा

अडानी पोट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने मंगलवार को नतीजे जारी किए. वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में कंपनी का मुनाफा 42 प्रतिशत बढ़कर 5,520 करोड़ रुपये हो गया है, जो वित्त वर्ष 24 की समान अवधि में 3.881 करोड़ रुपये था. वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी का मुनाफा 37 प्रतिशत बढ़कर 2,413 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,762 करोड़ रुपये था.

परिचालन से आय बढ़कर 14.627 करोड़ रुपये हुई

वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में कंपनी की परिचालन से आय सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 14.627 करोड़ रुपये हो गई है. इस दौरान पोर्ट्स से होने वाली आय 11 प्रतिशत बढ़कर 2,824 करोड़ रुपये हो गई है. इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में कार्गो वॉल्यूम सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़कर 220 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) हो गया है. इसमें सालाना आधार पर 19 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है.

लॉजिस्टिक्स बिजनेस में अच्छी ग्रोथ देखी गई: CEO अश्विनी गुप्ता

एपीएसईजेड (APSEZ) के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अश्विनी गुप्ता (CEO Ashwani Gupta) का कहना है कि हम ऑपरेशन में लगातार बढ़त देख रहे हैं और हमारे मौजूदा पोर्ट्स में वॉल्यूम में इजाफा हो रहा है. इसके साथ ही गोपालपुर, विझिंजम और कोलंबो में क्षमता विस्तार किया जा रहा है. इस तिमाही में कंपनी ने मरीन फ्लीट में विविधता लाई है और 26 ऑफशोर सपोर्ट वेसल को जोड़ा है. लॉजिस्टिक्स बिजनेस में अच्छी ग्रोथ देखी गई है.

वेझिंजम पोर्ट पर दिसंबर तक परिचालन शुरू होने की उम्मीद

अप्रैल-सितंबर तिमाही में ईबीआईटीडीए (फॉरेक्स को हटाकर) सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 9,217 करोड़ रुपये हो गया है. वेझिंजम पोर्ट (Vizhinjam Port) ने दक्षिण एशिया में आने वाले अब तक के सबसे बड़े मालवाहक जहाज (MSC Claude Girardet) को डॉक किया. दिसंबर तक बंदरगाह पर वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने की उम्मीद है. इस अवधि में कंपनी ने गोपालपुर पोर्ट का अधिग्रहण पूरा किया है. साथ ही वैश्विक ऑफशोर सपोर्ट वेसल ऑपरेटर एस्ट्रो ऑफशोर (Astro Offshore)  में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया, जिसमें 26 ऑफशोर सपोर्ट जहाजों का बेड़ा जोड़ा गया. शेयर बाजार में दोपहर 2 बजे तक अडानी पोर्ट्स का शेयर करीब आधा प्रतिशत उछाल के साथ 1359 रुपये पर था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

30 minutes ago

टिक-टिक-टिक इंतजार खत्म..! 21 अक्टूबर को खुलेगा ‘जाणता राजा’ का पूरा रोडमैप, साक्षी बनेगा भारत एक्सप्रेस

Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…

51 minutes ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

54 minutes ago

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…

1 hour ago

पंजाब में ड्रग्स पर अमित शाह का हमला, AAP सरकार से पूछा सवाल, बोले- आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…

1 hour ago