दुनिया

हसन नसरल्लाह की मौत के बाद हिज्बुल्लाह को मिला नया मुखिया, जानें कौन है नईम कासिम

इजरायल ने लेबनान के चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह को घुटनों पर ला दिया है. हिज्बुल्लाह के मुखिया हसन नसरल्लाह को इजरायली सेना ने बीते दिनों एक हमले में मार गिराया था, जिसके बाद से संगठन नए चीफ की तलाश में जुटा था, जो अब पूरी हो गई है, हिज्बुल्लाह को उसका नया सरगना मिल गया है. नईम कासिम (Naeem Qasim) को संगठन की कमान सौंपी गई है.

Naeem Qasim को सौंपी गई कमान

नईम कासिम इससे पहले हिज्बुल्लाह का डिप्टी सेक्रेटरी जनरल था. इस बाबत हिज्बुल्लाह की ओर से एक लिखित बयान जारी कर इसकी पुष्टि की गई, जिसमें कहा गया है कि उनकी शूरा काउंसिल ने सहमति से 71 वर्षीय कासिम को हिज्बुल्लाह का अगला सुप्रीमो चुना है. नईम कासिम को साल 1991 में डिप्टी चीफ नियुक्त किया गया था.

यह भी पढ़ें- लेबनान ने अपने पत्रकारों को दी बड़ी चेतावनी, कहा- सोशल मीडिया पर इजरायली अकाउंट से रहें दूर

हिज्बुल्लाह ने जारी बयान में कहा, “कासिम को संगठन के सिद्धातों और उद्देश्यों का पालन करने की उनकी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.” नईम कासिम नंबर 2 का नेता माना जाता था. हिज्बुल्लाह के संस्थापक सदस्यों में भी नईम कासिम शामिल था.

इजरायली हमले में मारा गया था नसरल्लाह

हसन नसरल्लाह को इजरायली सेना ने एक हवाई हमले में मार गिराया था. नसरल्लाह अंडरग्राउंड बने एक बंकर में छिपा था, जिसपर इजरायली सेना ने बंकर बस्टर बम गिराकर उसे मारा था. ये हमला 27 सितंबर को किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

19 minutes ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

24 minutes ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

52 minutes ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

1 hour ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

1 hour ago