Maharashtra Exit Poll 2024: विधानसभा सीटों के लिए लिहाज से भारत के दूसरे सबसे बड़े राज्य महाराष्ट्र में चुनाव संपन्न हो गए हैं. आज 20 नवंबर को वहां एक ही फेज में सभी 288 सीटों पर वोटिंग हुई. अब चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा. हालांकि, एग्जिट पोल में ये अभी बता दिया गया है कि कौन-सी पार्टी सरकार बना सकती है.
अधिकांश सर्वे महाराष्ट्र में एक बार फिर से महायुति गठबंधन की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं. टीवी चैनलों पर धड़ाधड़ एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं. हालांकि, सर्वे के इन आंकड़ों से पहले आपको बता दें कि ये केवल एग्ज़िट पोल्स हैं. चुनाव के वास्तविक नतीजे इनसे अलग हो सकते हैं.
महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 145 है. और, मैटराइज़ सर्वे एजेंसी ने महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से 150-170 पर भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों को बढ़त बताई है. यानी मैटराइज़ का मानना है कि महाराष्ट्र में एक बार फिर से महायुति गठबंधन की सरकार बनेगी.
BJP के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन में शिवसेना (शिंदे गुट), एनसीपी (अजित पवार) शामिल हैं.
वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को महाविकास अघाड़ी कहा जाता है. मैटराइज़ सर्वे एजेंसी के अनुसार, महाराष्ट्र में 110 से 130 सीटों पर कांग्रेस और उसके गठबंधन की पार्टियां आगे हैं. इनके अलावा, अन्य को 8 से 10 सीटें दी गई हैं.
वहीं, दैनिक भास्कर ग्रुप का अनुमान है कि इस बार महाराष्ट्र के चुनाव में महायुति या महाविकास अघाड़ी दोनों को बहुमत के लिए जरूरी 145 सीटें मिलना मुश्किल है.
एग्जिट पोल्स के बीच भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने विधानसभा चुनावों पर प्रतिक्रिया दी. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव आज संपन्न हो गए. हमें पूरा विश्वास है कि झारखंड में भाजपा, NDA और महाराष्ट्र में महायुति को शानदार जीत मिलेगी. भाजपा अन्य उपचुनावों में भी शानदार प्रदर्शन करेगी. उत्तर प्रदेश में जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, वहां भी भाजपा के पक्ष में निर्णायक जनादेश आएगा.”
यह भी पढ़िए: Maharashtra-Jharkhand Polls 2024: महाराष्ट्र में शाम 5 तक हुई 58.22% वोटिंग, झारखंड में रिकॉर्ड 67.59% मतदान
– भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…