Congress Protest against ED: कांग्रेस पार्टी ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से चार्जशीट दाखिल किए जाने के विरोध में 16 अप्रैल को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी ने सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों (PCCs) को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने राज्यों में स्थित ईडी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करें.
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि गांधी परिवार को राजनीतिक द्वेषवश निशाना बनाया जा रहा है. पार्टी का कहना है कि यह कार्रवाई भारतीय लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश है, जिसका वे डटकर विरोध करेंगे.
कई नेताओं पर दायर की चार्जशीट
मंगलवार को ईडी ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कांग्रेस ओवरसीज प्रमुख सैम पित्रोदा और सुमन दुबे समेत कई अन्य के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल की है. इन सभी पर पीएमएलए (PMLA) की धारा 3 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. चार्जशीट पर अदालत 25 अप्रैल को सुनवाई करेगी.
64 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
ईडी ने पहले ही इस केस में 64 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है. कोर्ट ने ईडी को निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई से पहले सभी दस्तावेजों की साफ कॉपी और OCR फॉर्मेट में अदालत में प्रस्तुत करें.
कांग्रेस का सड़कों पर उतरने का ऐलान
इस कार्रवाई के जवाब में कांग्रेस ने सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया है. पार्टी के नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए कहा है कि सरकार ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.
Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर…
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…