चुनाव

Maharashtra Election Results 2024: भाजपा का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, ऐसे लहरा NDA का परचम

Maharashtra Assembly Election Results: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन यानी महायुति (Mahayuti) ने विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज की. भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन महाराष्ट्र में अपनी सत्ता बरकरार रखेगा, उसे 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटें मिली हैं. वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन महज 48 सीटों पर सिमट गया है.

सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में भारतीय जनता पार्टी (BJP), शिवसेना एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का अजित पवार (Ajit Pawar) गुट शामिल है. दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) में कांग्रेस (Congress), शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट (Shiv Sena UBT) और NCP शरद पवार (Sharad Pawar) गुट शामिल है.

पार्टी वाइज आंकड़ा

चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 132 सीटें जीती है. शिवसेना शिंदे गुट 57 और अजित पवार गुट की एनसीपी 41 सीटें जीती है. दूसरी ओर शिवसेना (यूबीटी) के खाते में 20 सीटें आई हैं. कांग्रेस के 16 और शरद पवार वाली एनसीपी के हाथ 10 सीटें आई हैं.

1.2 लाख वोटों से जीते सीएम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी शिवसेना को शानदार प्रदर्शन दिलाने वाले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के कोपरी-पचपाखड़ी निर्वाचन क्षेत्र से 1.2 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की.

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले में कराड (दक्षिण) विधानसभा सीट से 39,355 वोटों से हार गए. महायुति के नेताओं ने आश्वासन दिया कि अगली सरकार सुचारू रूप से बनेगी. मुंबई में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोगों ने तुष्टिकरण की राजनीति को खारिज कर दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एकता के संदेश ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का जवाब दिया है.

अजित पवार की जीत

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने भतीजे और एनसीपी (एसपी) उम्मीदवार युगेंद्र पवार को एक लाख से अधिक मतों से हराकर अपनी पारंपरिक बारामती विधानसभा सीट पर जीत हासिल की. पिछले साल अपने चाचा शरद पवार से अलग हुए और पुणे जिले के इस पारिवारिक गढ़ से आठवीं बार चुनाव लड़ने वाले अजित को 1,81,132 वोट मिले, जबकि युगेंद्र पवार को 80,233 वोट मिले. इस तरह उन्होंने अपने छोटे भाई के बेटे को 1,00,899 मतों से हराया.

सिर्फ 2 निर्दलीयों की मिली जीत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सिर्फ दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. शरददादा सोनवणे पुणे जिले की जुन्नार सीट से विजयी हुए, जबकि शिवाजी शत्तुप्पा पाटिल कोल्हापुर के चांगड़ से जीते. संयोग से निवर्तमान विधानसभा में 13 निर्दलीय विधायक थे. सोनवणे ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के खिलाफ बगावत की और निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पार्टी नेता चंद्रशेखर बावनकुले और विनोद तावड़े के साथ शनिवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति गठबंधन की जीत का जश्न मनाते हुए. (फोटो: IANS)

कौन-कौन हैं मैदान में

निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके उपमुख्यमंत्री अजित पवार तथा पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बेटे आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) इस चुनाव में भाग लेने वाले कई बड़े नामों में शामिल हैं. अजित पवार एनसीपी गुट के जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddique) भी चर्चा में हैं. सिद्दीकी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) के बेटे हैं, जिनकी पिछले महीने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह (Lawrence Bishnoi Gang) ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

ठाणे की कोपरी-पचपाखड़ी सीट पर एकनाथ शिंदे का मुकाबला ठाकरे सेना के नेता केदार दिघे से है, जो उनके गुरु आनंद दिघे के भतीजे हैं. बारामती में अजित पवार का मुकाबला पवार बनाम पवार के रूप में चाचा शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार (Yugendra Pawar) से है.

कितना प्रतिशत हुआ था मतदान

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए 145 सीटों के आंकड़े तक पहुंचना बेहद जरूरी है. राज्य की 288 सीटों पर एक चरण में बीते 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी. 20 नवंबर को हुए मतदान में 65.1 प्रतिशत मतदान हुआ – जो 2004 और 2014 के चुनावों में दर्ज 63.4 प्रतिशत के बाद सबसे अधिक है तथा 1995 के 71.5 प्रतिशत के बाद दूसरा सबसे अधिक है.

शाम 5 बजे तक जारी चुनाव आयोग के आंकड़ों को अनुसार, गढ़चिरौली जिले में सबसे अधिक 69.63% मतदान हुआ, जबकि राज्य का सबसे बड़ा शहर और देश का वित्तीय और मनोरंजन केंद्र होने के बावजूद मुंबई में सबसे कम 49.07 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2019 में 48.4 प्रतिशत मतदान से सिर्फ 1 प्रतिशत अधिक है. इसके अलावा ठाणे में 49.76% मतदान हुआ.

इसके अलावा मुंबई उपनगर में 51.76%, नागपुर में 56.06%, औरंगाबाद में 60.83%, पुणे में 54.09%, नासिक में 59.85%, सातारा में 64.16%, धुले में 59.75%, पालघर में 59.31%, रत्नागिरी में 60.35%, नांदेड़ में 55.88% और लातूर में 61.43% मतदान हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…

2 minutes ago

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! CM योगी ने नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बंपर तोहफा, बढ़ाकर कर दिया इतना मानदेय

UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…

20 minutes ago

जेलेंस्की को झाड़ पर चढ़ाकर ट्रंप ने खींच लिया पैर, 3 दिनों तक नहीं दी रूसी मिसाइलों की जानकारी, अब रो रहा यूक्रेन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कुछ समय के लिए…

25 minutes ago

21 या 22 अक्टूबर, कब है पापांकुशा एकादशी का व्रत? अज्ञान में किए गए पापों से दिलाता है मुक्ति

पापांकुशा एकादशी 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 21 अक्टूबर को रखा…

29 minutes ago

CBSE Board Exam Update: 10वीं-12वीं की LOC जमा करने की लास्ट डेट जारी, जानें कब से लगेगा लेट फीस

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए बिना लेट फीस LOC…

37 minutes ago

20 या 21 अक्टूबर, दशहरा कब है? जानें विजयादशमी 2026 की सही तारीख, रावण दहन और शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है, क्योंकि आश्विन शुक्ल दशमी तिथि 20 और…

44 minutes ago