चुनाव

Maharasthra Election: महाविकास अघाड़ी ने ‘महाराष्ट्रनामा’ नाम से जारी किया घोषणापत्र, 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा, किसानों की 3 लाख तक कर्ज माफी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बाद महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Election) 2024 के लिए रविवार को अपना घोषणापत्र ‘महाराष्ट्रनामा’ जारी (Maharashtra MVA Manifesto) किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाविकास अघाड़ी का घोषणा पत्र जारी किया. इस दौरान शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत, एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले, कांग्रेस महासचिव केसी. वेणुगोपाल और अन्य नेता भी मौजूद रहे.

चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने एमवीए का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि महाराष्ट्र का चुनाव देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है. ये चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है. हम यहां महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाएंगे, तभी राज्य प्रगति करेगा. किसान, महिला, युवा समेत प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल होगा.

किसानों का 3 लाख रुपये तक कर्ज माफ

मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषणापत्र के जरिए महाराष्ट्र की जनता को 5 गारंटी दी. जिसमें महिलाओं को ‘महालक्ष्मी’ के तहत 3 हजार रुपये देने का ऐलान किया है, वहीं किसानों को 3 लाख रुपये तक कर्ज माफ और कुटुंब रक्षा के तहत 25 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा देने की घोषणा की है. इसके साथ ही एमवीए ने जातिगत जनगणना का वादा भी किया है.

महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा

महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने अपने घोषणा पत्र में महालक्ष्मी के अलावा महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा देने का वादा किया है. एमवीए ने कुटुंब रक्षा के तहत महाराष्ट्र की जनता को 25 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त दवा देने का ऐलान किया है. एमवीए ने बेरोजगारों को हर महीने 4 हजार रुपए की मदद देने की घोषणा की है. साथ ही समानता की गारंटी के तहत अपने घोषणा पत्र में जातिगत जनगणना कराने का ऐलान किया है. इसके अलावा 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा हटाने की बात भी कही है.


ये भी पढे़ें: Maharshtra Election: अमित शाह ने भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ किया जारी, किसानों के कर्ज माफी का वादा, महिलाओं को देगी हर महीने 2,100 रुपए


एमवीए ने कृषि समृद्धि के माध्यम से किसानों का 3 लाख रुपये तक कर्ज माफ करने का वादा किया है और नियमित कर्ज चुकाने पर 50 हजार का प्रोत्साहन देने की भी घोषणा की है.

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होंगे. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

आईएएनएस

Recent Posts

सेना में AI से गुगल में घमासान, सहूलियत या सुरक्षा पर खतरा? जानें मामला

Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…

15 minutes ago

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

51 minutes ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

58 minutes ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

1 hour ago

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

1 hour ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

1 hour ago