चुनाव

BJP के ‘बंटोगे तो कटोगे’ पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी बोले- जातिगत जनगणना को रोकने का प्रयास कर रहे पीएम

Maharashtra News: कांग्रेस के सिपहसालार राहुल गांधी ने आज सत्तारूढ़ भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर करारा हमला बोला. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा नेताओं के “बंटेंगे तो कटेंगे” के नारे पर भी पलटवार किया.

जातिगत जनगणना करके दिखाएंगे: कांग्रेस नेता

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने झारखंड (Jharkhand Election) में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जातिगत जनगणना को रोकने का प्रयास कर रहे हैं. कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन देश से वादा करता है कि जातिगत जनगणना करके दिखाएंगे. आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से अधिक किया जाएगा.” रैली में राहुल गांधी ने ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा आदिवासियों को 28 फीसदी, दलितों को 12 प्रतिशत और पिछड़े वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने के वादे को भी दोहराया.

‘जाति जनगणना से क्रांतिकारी राजनीति होगी’

धनबाद (Dhanbad) में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “देश में करीब 50 फीसदी ओबीसी, 15 फीसदी दलित, आठ फीसदी आदिवासी वर्ग के लोग हैं, लेकिन इन वर्गों की देश में कोई भागीदारी नहीं है. इसे बदलने का सबसे बड़ा तरीका जाति जनगणना है. इससे देश को पता लग जाएगा कि देश में पिछड़े, आदिवासी और दलित कितने हैं. देश का धन कैसे बंटा है. सरकारी संस्थाओं में किस वर्ग की कितनी भागीदारी है और जाति जनगणना होते ही हिंदुस्तान में क्रांतिकारी राजनीति शुरू हो जाएगी.”

आदिवासी देश का पहला मालिक: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “भाजपा आदिवासियों को वनवासी कहती है. आदिवासी का मतलब देश का पहला मालिक होता है. वहीं वनवासी का मतलब है, जंगल में रहने वाले लोग, जिनका देश के संसाधनों पर कोई अधिकार नहीं है. भाजपा धीरे-धीरे आदिवासियों से जंगल छीन रही है, लेकिन ‘इंडिया’ गठबंधन मानता है कि जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों का पहला अधिकार है और उसका फायदा आदिवासियों को मिलना चाहिए.”

‘प्रधानमंत्री सिर्फ उद्योगपतियों के पास जाते हैं’

राहुल गांधी ने जनता की भारी भीड़ के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर चुनिंदा उद्योगपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “उन्होंने एक बार देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तार के पीछे खड़े गरीब बच्चों से झिझक कर मिले रहे थे. हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के पास जाते ही नहीं हैं. वह सिर्फ उद्योगपतियों के पास जाते हैं. वह कभी किसी गरीब के यहां शादी में नहीं गए, लेकिन अंबानी के बेटे की शादी में चले गए. इससे पता चलता है कि वह आपके नहीं हैं, वह चुनिंदा उद्योगपतियों के हैं.”


ये भी पढ़ें: Maharshtra Election: अमित शाह ने भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ किया जारी, किसानों के कर्ज माफी का वादा, महिलाओं को देगी हर महीने 2,100 रुपए


कांग्रेस नेता ने कहा कि आज सच्चाई यह है कि हिंदुस्तान में युवा और महिलाएं दुखी हैं. देश के युवा बेरोजगारी के कारण दुखी हैं और महिलाएं महंगाई से दुखी हैं. मोदी जी सिर्फ बड़े-बड़े भाषण देते हैं, करते कुछ नहीं है. नरेंद्र मोदी ने हर चीज पर जीएसटी लगा दिया है. टैक्स का पूरा ढांचा देश के गरीब लोगों से पैसा लेने का तरीका है.

‘BJP ही लोगों को बांटती और काटती है’

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र (Maharashtra Election) में एक रैली में भाजपा पर उसके विभाजनकारी नारे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ को लेकर हमला बोला. उन्होंने कहा, भाजपा (BJP) ही लोगों को बांटती और काटती है. यह देश संविधान से चलता है, लेकिन भाजपा इसे मनुस्मृति से चलाना चाहती है. विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र को प्रगति और विकास के पथ पर वापस लाने का अवसर है. भाजपा द्वारा सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों में केंद्रीय और राज्य मंत्रियों को प्रचार में उतारने के बावजूद महा विकास आघाड़ी गठबंधन चुनाव जीतेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

सेना में AI से गुगल में घमासान, सहूलियत या सुरक्षा पर खतरा? जानें मामला

Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…

15 minutes ago

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

51 minutes ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

58 minutes ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

1 hour ago

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

1 hour ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

1 hour ago