चुनाव

Lok Sabha Election 2024: ममता को लेकर कांग्रेस में छिड़ी जंग! मल्लिकार्जुन खड़गे ने अधीर रंजन के लिए कह दिया ये तक…

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और इसी बीच कांग्रेस के अंदर ही जंग छिड़ गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी को इशारे-इशारे में बाहर तक जाने के लिए कह दिया है तो वहीं अधीर भी लगातार बगी रुख अख्तियार किए हुए हैं. फिलहाल इस जंग की वजह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी बताई जा रही हैं.

शनिवार को मुंबई में खड़गे पत्रकारों से बात कर रहे थे. इसी बीच किसी पत्रकार ने उनसे ममता बनर्जी को लेकर सवाल कर दिया. इस पर खड़गे ने साफ किया कि ‘ममता जी इंडिया (I.N.D.I.A.) गठबंधन का हिस्सा हैं.’ तो वहीं जब उनसे ये कहा गया कि बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन तो उनका विरोध कर रहे हैं तो इस पर खड़गे ने कहा, ‘वह (चौधरी) फैसला करने वाले नहीं हैं. हम फैसला करने के लिए हैं, कांग्रेस फैसला करेगी, यहां आलाकमान है. इसलिए, हम जो भी तय करेंगे वही सही होगा. हम जो भी तय करेंगे उसका पालन करना होगा और अगर कोई इसका पालन नहीं करता है, तो उसे बाहर जाना होगा.’

ये भी पढ़ें-दिल्ली में घमासान, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय जा रहे अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने रोका, CM बोले “गिरफ्तार कर लो”

अधीर ने खड़गे के बयान के बाद कही ये बात

दूसरी ओर खड़गे के इस बयान के बाद भी अधीर रंजन चौधरी का रुख ममता बनर्जी को लेकर नरम नहीं पड़ा और उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बंगाल में कांग्रेस को बर्बाद करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ सहानुभूति नहीं रख सकते. मैं पार्टी के एक सिपाही के रूप में इस लड़ाई को नहीं रोक सकता. उन्होंने आगे कहा कि मेरी लड़ाई (टीएमसी के खिलाफ) एक वैचारिक लड़ाई है. यह कोई निजी लड़ाई नहीं है. बंगाल में हम पार्टी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी और टीएमसी दोनों एक साथ हैं. वे बंगाल में एक-दूसरे के साथ मिलकर राज्य में चुनाव को दो पार्टियों वाला बनाना चाहते हैं.

ममत बनर्जी के इस बयान के बाद कांग्रेस में शुरू हुई है तकरार

बता दें कि हाल ही में ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो टीएमसी बाहर से समर्थन देगी. इसी के बाद से कांग्रेस में तकरार शुरू हुई है क्योंकि अधीर ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुझे उन पर भरोसा नहीं है. वह इंडिया गुट से अलग हैं. अब वह हमारे साथ मिलने की कोशिश कर रही हैं, क्योंकि उन्हें एहसास है कि हम राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो रहे हैं. तो वहीं खड़गे ने अधीर को चेतावनी दे दी है. इसके बाद माना जा रहा है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

7 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

30 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

41 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

54 minutes ago