देश

UP News: किसान के बंद खाते में अचानक आ गए 100 अरब रुपए… बैंक में मचा हड़कंप, लिया गया ये निर्णय

UP News: उत्तर प्रदेश के भदोही में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किसान के बंद खाते में 100 अरब रुपए अचानक आ गए. इस पर बैंक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैंक खाता सीज कर दिया है तो दूसरी ओर किसान भानु प्रकाश के मोबाइल पर जब इसका मैसेज आया तो उनको भी यकीन नहीं हुआ. हालांकि ये खबर गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है. इतनी बड़ी रकम कहां से आई, इसको लेकर बैंक ने खोजबीन शुरू कर दी है.

ये मामला दुर्गागंज के अर्जुनपुर गांव के रहने वाले किसान भानुप्रकाश बिंद के साथ घटी है. उनका सुरियावां के पास में ही बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक में खाता चलता था. उनका खाता एनपीए किसान क्रेडिट कार्ड का बचत खाता था जो कि बंद हो चुका था. मीडिया सूत्रों के मुताबिक 16 मई 2024 को अचानक उनके खाते में 99 अरब 99 करोड़ 94 लाख 95 हजार 999 रुपये धनराशि का मैसेज मोबाइल पर आया तो वे चौंक गए. खेती-किसानी करने वाले भानु प्रकाश को जब मोबाइल पर आया मैसेज बहुत समझ में नहीं आया तो उन्होंने किसी पढ़े-लिखे से पूछा.

ये भी पढ़ें-कश्मीर में दो स्थानों पर आतंकी हमले; BJP के पूर्व सरपंच की शोपियां में हत्या और पहलगाम में जयपुर के पर्यटक दंपती को मारी गोली

इस पर लोगों ने बताया कि उनके खाते में 100 अरब रुपए आ गए हैं. इस पर वह हैरान हो गए और उनको यकीन ही नहीं हुआ. गांव में इस बात की चर्चा होने लगी. इस पर वह बैंक पहुंचे और बैंक कर्मचारियों से इस बारे में कहा तो बैंक ने जब खाता खंगाला तो उनके भी होश उड़ गए. फिलहाल बैंक अभी इसकी पड़ताल करने में जुटी है. इतनी बड़ी रकम किसान के खाते में आने से बैंक कर्मी भी परेशान हैं.

बैंक मैनेजर ने कही ये बात

इस पूरे मामले को लेकर प्रभारी बैंक मैनेजर आशीष तिवारी ने बताया कि भानु प्रकाश बिंद का खाता केसीसी खाता था और उस खाते के माध्यम से उन्होंने खेत पर लोन ले रखा हुआ था. हालांकि खाता NPA हो जाने के बाद बंद हो गया था. वह आगे बोले कि इतनी बड़ी रकम एक साधारण खाते में आना ही बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि फिलहाल खाते को सीज कर पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई है?

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

15 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

38 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

49 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago