चुनाव

UP Politics: बसपा को बड़ा झटका, मलूक नागर ने दिया इस्तीफा, मायावती को चिट्ठी लिख थामा रालोद का हाथ

Malook Nagar Resigned BSP: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले मायावती को एक और बड़ा झटका लगा है. बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने पार्टी छोड़ कर रालोद का हाथ थाम लिया है. जयंत चौधरी ने दोनों उनका अपनी पार्टी में स्वागत किया है. इससे पहले उन्होंने पार्टी प्रमुख मायावती को एक चिठ्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने पार्टी के साथ अपने सम्बंधों का जिक्र किया है. बता दें कि इस बार बसपा ने बिजनौर सीट से नागर का टिकट काटकर चौधरी ब्रिजेंद्र सिंह को दिया है और उनको अपना प्रत्याशी बनाया है. इसी के बाद से मलूक नागर के बसपा छोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे. गौरतलब है कि मलूक नागर यूपी के अमीर सांसदों में से एक हैं.

मलूक नागर ने पत्र में लिखी है ये बात

मलूक नागर ने पार्टी छोड़ने से पहले बसपा प्रमुख मायावती के नाम एक पत्र ल‍िखा है. इस पत्र में उन्होंने कहा है, ”हमारे पर‍िवार में करीब प‍िछले 39 वर्षों से लगातार कांग्रेस व बसपा द्वारा कई बार ब्‍लॉक प्रमुख व कई बार चेयरमैन ज‍िला पर‍िषद/अध्‍यक्ष ज‍िला पंचायत व कई बार व‍िधायक (MLA/MLC) व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व देश में सांसद लगातार रहते आ रहे हैं, इस करीब 39 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ क‍ि हम व‍िधायक भी नहीं लड़ पाए और सांसद भी नहीं लड़ पाए.”

मलूक ने आगे लिखा है कि “हमने द‍िसम्बर 2006 में आपके आशीर्वाद से बसपा पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की थी, आपके आशीर्वाद से हम कई पदों पर रहे, इसके ल‍िए हम हमेशा आपके आभारी रहेंगे, हमारे पर‍िवार की राज‍नीति‍क हैसि‍यत और सामाजि‍क हैस‍ियत या देश स्‍तर पर पहचान वाला कोई भी व्‍यक्‍त‍ि नहीं जो हमारे ज‍ितना लंबा समय के ल‍िए बसपा पार्टी में रहा हो, उसे कुछ सालों में बसपा पार्टी द्वारा न‍िकाल द‍िया गया या वह खुद बसपा पार्टी छोड़कर चला जाता है. मैं दावे से कह सकता हूं क‍ि बसपा पार्टी में मैं और मेरे पर‍िवार को इतने लंबे समय तक कई बार उतार-चढ़ाव देखने के बाद भी बसपा पार्टी में ही रहे.”

ये भी पढ़ें-Eid-2024: यूएई के राष्ट्रपति ने 18 पोते-पोतियों के साथ मनाया ईद का जश्न, शेयर की तस्वीर, गोद में मुस्कुराते दिखी नन्ही शहजादी

बसपा सांसद मलूक नागर ने आगे पत्र में कहा, ”मैं 2019 में जब ब‍िजनौर लोकसभा से बसपा, सपा, आरएलडी के साथ उम्‍मीदवार के रूप में सांसद बना, तो आपने मुझे सदन में उपनेता भी बनाया, प‍िछले पांच सालों में मैं हमेशा क‍िसानों, दल‍ितों, प‍िछड़ों, गरीबों, मजदूरों की लड़ाइयां लड़ीं.” लेटर में मलूक ने आगे लिखा है कि “मैं लोकसभा में 864 मुद्दों को उठाया, या ये कहे क‍ि 17वीं लोकसभा में सबसे अधि‍क मुद्दों को उठाया व हम बाबा अंबेडकर साहब, कांशीराम साहब व चौधरी चरण स‍िंह व सभी जात‍ि धर्म में जन्‍मे महापुरुषों की आवाज भी उठाई.”

मलूक नागर ने आगे कहा कि “बि‍जनौर लोकसभा और पूरे देश के हर ह‍िस्‍से में क‍िसानों, दलितों, प‍िछड़ों, गरीबों की आवाज संसद में उठाई. आज के पर‍िवेश व कई राज‍नीति‍क कारणों से हम आज बसपा पार्टी की सदस्‍यता से इस्‍तीफा देते हैं.”

यूपी के अमीर सांसदों में शामिल है मलूक का नाम

मलूक नागर का नाम उत्तर प्रदेश के अमीर सांसदों की लिस्ट में शामिल है. वह एक बड़े कारोबारी हैं. उनके ऊपर 101 करोड़ रुपए का बैंक कर्ज है. 2019 में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 250 करोड़ रुपए के करीब बताई थी, जिसमें उनकी 115 करोड़ की अचल संपत्ति भी शामिल है. उनके और उनके भाई के खिलाफ एसबीआई 54 करोड़ रुपए की वसूली का नोटिस भी जारी कर चुकी है. इसी के बाद आयकर विभाग ने उनके कुछ ठिकानों पर रेड डाली थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

12 minutes ago

क्रिकेट इतिहास का काला दिन: पिच विवाद के बाद भड़की भीड़, हैदराबाद टेस्ट में जमकर हुई थी तोड़फोड़

18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…

22 minutes ago

6 लाख का कर्ज, 40 KM का सफर और गोल्ड की चमक: जानिए नीतू घंघास की प्रेरणादायक कहानी

हरियाणा की नीतू घंघास ने संघर्ष और मेहनत के दम पर भारतीय बॉक्सिंग में अपनी…

23 minutes ago

विंध्य त्रिकोण बना आस्था का नया केंद्र, दो साल में 60% बढ़े श्रद्धालु; योगी सरकार बना रही शक्तिपीठ सर्किट

UP News: विंध्याचल का धार्मिक पर्यटन तेजी से विस्तार पा रहा है. मां विंध्यवासिनी, काली…

45 minutes ago

दुनिया भर में क्यों फूट रहा जनता का गुस्सा? फ्रांस से अमेरिका तक सड़कों पर उतरे लोग

Global Protests: दुनिया के कई देशों में महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट और शिक्षा से जुड़े…

59 minutes ago

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

1 hour ago