दुनिया

Eid-2024: यूएई के राष्ट्रपति ने 18 पोते-पोतियों के साथ मनाया ईद का जश्न, शेयर की तस्वीर, गोद में मुस्कुराते दिखी नन्ही शहजादी

Eid-2024: गुरुवार को पूरे भारत में ईद (Eid) का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज मस्जिदों में पहुंच रहा है. तो वहीं ईद का ये जश्न सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे मध्य-पूर्व के इस्लामिक देशों में कल यानी 10 अप्रैल को मनाया गया है.

इस खास मौके पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान (Sheikh Mohammed Bin Zayed Al Nahyan) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में वह अपने सभी 18 पोते-पोतियों के साथ दिख रहे हैं.

इस खास तस्वीर को शेयर करते हुए अल-नाहयान ने लिखा है, ‘मैं ईद-उल-फितर मनाने वाले सभी लोगों, परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के साथ कीमती समय बिताने वालों को अपनी मुबारकबाद देता हूं. इस तरह के मौके अल्लाह की रहमत और आनंद लेने का अवसर हैं.’

बता दें कि इस तस्वीर में यूएई के राष्ट्रपति अपने 18 पोते-पोतियों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं. सभी के चेहरे पर ईद की खुशी साफ दिखाई दे रही है. अपनी सबसे छोटी पोती को उन्होंने गोद में बैठा रखा है जो कि गुलाबी रंग की ड्रेस में बहुत ही सुंदर दिखाई दे रही है.

शेख नाहयान तस्वीर में अपने पोते-पोतियों के बीच बैठे मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में पूरा परिवार खुशियों से भरा हुआ दिखाई दे रहा है.  बता दें कि शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान की शादी 1981 में शेख सलमा बिन्त हमदान बिन मोहम्मद अल-नाहयान से हुई थी. उनके 4 बेटे और 5 बेटियां यानी 9 बच्चे हैं जिनसे उन्हें 18 पोते-पोतियां हैं.

ये भी पढ़ें-Eid-2024: मेरठ में पुलिस और नमाजियों के बीच नोंकझोंक, सड़क पर नमाज अदा करने से किया था मना, लगे ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे

पिछले साल भी शेयर की थी तस्वीर

बता दें कि ईद की खुशियों के बीच यूएई के राष्ट्रपति हर साल अपने परिवार के साथ तस्वीर शेयर करते हैं और सभी को शुभकामनाएं देते हैं. पिछले साल भी उन्होंने ऐसी ही एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें पोते-पोतियों यानी पूरे परिवार के साथ बैठे दिखाई दिए थे. इससे पहले साल 2022 में भी उन्होने परिवार के साथ तस्वीर शेयर की थी और सभी को ईद की मुबारकबाद दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

9 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

22 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

36 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

59 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago