चुनाव

‘अंत तक डटे रहें…’ काउंटिंग सेंटर से TMC एजेंटों को हिलने से ममता ने क्यों किया सख्त मना?

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना में शुरुआती रुझान जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) को भारी बढ़त दिखा रहे हैं, वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इन आंकड़ों को सिरे से खारिज कर दिया है. इस सियासी हलचल और तनाव के बीच, भवानीपुर सीट से उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. दीदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का सख्त निर्देश दिया है.

‘शुरुआती राउंड में खुद को आगे दिखाना BJP की रणनीति’

ममता बनर्जी ने अपने वीडियो संदेश में स्पष्ट किया है कि काउंटिंग एजेंट और प्रत्याशी किसी भी स्थिति में काउंटिंग सेंटर न छोड़ें. उन्होंने दावा किया कि यह बीजेपी की सोची-समझी रणनीति है कि शुरुआती राउंड में जानबूझकर खुद को आगे दिखाया जाए ताकि विपक्ष का मनोबल टूट जाए.

दीदी ने कहा, “मैं कल से ही कह रही हूं कि पहले उन्हें आगे दिखाया जाएगा. कई जगहों पर काउंटिंग को रोका गया है.” इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ‘कल्याणी’ में कुछ ऐसी मशीनें मिली हैं, जिनमें आंकड़ों का कोई मेल ही नहीं है.

केंद्रीय बलों पर लगाए गंभीर आरोप

टीएमसी प्रमुख ने केंद्रीय बलों और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी तीखे सवाल उठाए. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि सेंट्रल फोर्स के जरिए टीएमसी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया जा रहा है और ‘एसआईआर’ (SIR) के माध्यम से वोट लूटने की कोशिश की गई है. उनका सीधा आरोप था कि चुनाव आयोग अपनी मर्जी से काम कर रहा है और केंद्रीय बल व पुलिस पूरी तरह से उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

‘सूर्यास्त के बाद जीत हमारी होगी’ (West Bengal Result TMC List)

इन तमाम गंभीर आरोपों के बीच ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं का हौसला टूटने नहीं दिया. उन्होंने दावा किया कि TMC 100 से ज्यादा सीटों पर आगे है, लेकिन यह जानकारी सही तरीके से सामने नहीं लाई जा रही है.

ये भी पढ़ें: मतगणना के बीच बंगाल में तोड़फोड़, BJP मना रही जश्न, ममता को अभी भी होप; पढ़े हर अपडेट

कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए दीदी ने कहा, “घबराने की जरूरत बिल्कुल नहीं है. अभी सिर्फ 2-4 राउंड की गिनती हुई है, जबकि कुल 14-18 राउंड होते हैं. हमें सूर्यास्त के बाद जीत मिलेगी.” उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने और अंत तक डटे रहने की अपील करते हुए यह पक्का भरोसा जताया कि अंतिम नतीजों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ही जीत होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

4 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago