चुनाव

Lok Sabha Election-2024: मतदान के दौरान थाने के बाहर धरने पर बैठीं महबूबा मुफ्ती, पुलिस पर लगाया ये आरोप, Video

Anantnag Rajouri Lok Sabha Election-2024 6th Phase: आज सुबह 7 बजे से देश में लोक सभा चुनाव के छठे चरण के तहत 7 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग जारी है. जम्मू कश्मीर की हॉटसीट अनंतनाग-राजौरी सीट पर भी वोटिंग जारी है. यहां पर 18.36 लाख से अधिक मतदाता 20 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे. इसी बीच पीडीपी प्रमुख एवं पार्टी उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठ गई हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया है और पूछने पर भी कोई वजह नहीं बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: मतदान से पहले पश्चिम बंगाल में TMC नेता की हत्या, शव मिला तालाब में…मचा हड़कंप

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “कल रात से जगह-जगह PDP के कार्यकर्ताओं को बिना किसी वजह के थाने में बंद किया जा रहा है. इसमें डीजी, एलजी और सभी अधिकारी शामिल हैं. उन्होंने पीडीपी के पोलिंग एजेंटों को थाने में बंद कर दिया है. आपने कहा था कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होंगे लेकिन आप ये सब कर रहे हैं. जगह-जगह से शिकायतें मिल रही हैं कि मशीनों (EVM) से छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही है.”

 

अमित शाह ने की ये अपील

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान करने जा रहे जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से आग्रह करता हूँ कि ऐसे प्रत्याशी को चुनें जिसके पास घाटी के लिए रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर, सांस्कृतिक विकास और पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने का विजन हो. एक ऐसा नेतृत्व चुनें, जो समृद्ध जम्मू-कश्मीर के संकल्प को पूरा करने में सक्षम हो.

बंगाल में बीजेपी कैंडिडेट ने पुलिस पर लगाया आरोप

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान के बीच पश्चिम बंगाल में Ghatal लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हिरन चटर्जी ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ रात भर पुलिसिया कार्रवाई की गई है और अब उनको पोलिंग बूथों पर बैठने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि पुलिस टीएमसी के साथ मिलकर काम कर रही है. पुलिस, सेंट्रल फोर्स और टीएमसी मिलकर मुझे हराना चाहती हैं लेकिन मतदाताओं पर उनको पूरा भरोसा है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago