चुनाव

बिहार में एनडीए ने तय कर लिया सीट शेयरिंग का फॉर्मूला! जल्द घोषित हो सकती है प्रत्याशियों की लिस्ट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही सभी सियासी दल उम्मीवारों के नामों को फाइनल करने में जुटी हुई हैं. इसी बीच एनडीए ने बिहार में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार कर लिया है. गठबंधन के दलों के साथ सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है. माना जा रहा है कि सोमवार यानी कि 18 मार्च को इसपर मुहर लग सकती है.

दिल्ली में होगी बैठक

सूत्रों के मुताबिक, बिहार में एनडीए के घटक दलों में सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है. सोमवार को आखिरी दौर की बातचीत के बाद इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा. एनडीए की होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की रात दिल्ली पहुंचेंगे.

सीट बंटवारे का होगा ऐलान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार सोमवार की शाम दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे. जिसमें सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर आखिरी दौर की बात होगी. जिसके बाद एनडीए एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी जानकारी देगा. ये भी कहा जा रहा है कि 19-20 मार्च काफी अहम होने वाला है.

7 चरणों में होंगे चुनाव

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान में बिहार में भी 7 चरणों में मतदान कराए जाने की बात कही गई है. जिसमें 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को चुनाव होने हैं. पहले चरण में बिहार की 4 सीट पर वोटिंग होगी, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में 5-5 सीटों पर वोटिंग होगी. इसके अलावा छठवें और सातवें चरण में 8-8 सीट पर वोटिंग होनी है.

एनडीए ने जीती थीं 39 सीटें

2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो एनडीए ने 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि महागठबंधन के खाते में सिर्फ एक सीट (किशनगंज लोकसभा) गई थी. जिसपर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

11 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

12 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

24 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

32 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago