खेल

WPL 2024 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी महिला प्रीमियर लीग की चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स को दी करारी शिकस्त

WPL 2024 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर पहली बार चैंपियन बनी है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरी बार डब्ल्यूपीएल के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 18.3 ओवर में 113 रन बनाए. इसके जवाब में आरसीबी की टीम 19.3 ओवर में दो विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया.

दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 113 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. कप्तान मेग लैनिंग (23 रन) और शैफाली वर्मा (44 रन) ने शानदार शुरुआत की. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की. लेकिन उन दोनों के आउट होने के बाद पूरी टीम बिखर गई. इन दोनों खिलाड़ियों के बाद राधा यादव (12 रन) और अरुणधत्ती रेड्डी (10 रन) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंचे. इसके अलावा दिल्ली के कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके. दिल्ली के तीन खिलाड़ी अपना खाता तक नहीं खोल सके. इस तरह से पूरी टीम 18.3 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई.

श्रेयंका पाटिल ने झटके 4 विकेट

आरसीबी की ओर से श्रेयंका पाटिल ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके. उन्होंने 3.3 ओवर की गेंदबाजी की और 12 रन खर्च कर 4 अहम खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. वहीं सोफी मोलिनक्स ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए. जबकि आशा शोभना ने 3 ओवर में 14 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया. एक खिलाड़ी रन आउट हुए.

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम की प्लेइंग इलेवन

मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिज़ान कप्प, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, मिन्नू मणि.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम की प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहैम, श्रेयंका पाटिल, दिशा कसाट, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह.

ये भी पढ़ें- WPL 2024 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी महिला प्रीमियर लीग की चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी बार मिली हार

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

13 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

28 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

59 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

60 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago