होलाष्टक 2024.
Holashtak 2024 Shaadi Muhurat: होलाष्टक, 17 मार्च से शुरू हो चुका है जो होली तक चलेगा. पंचांग के अनुसार, होलाष्टक होली से आठ दिन पहले शुरू हो जाता है. ऐसे में इस साल होलाष्टक 17 से 25 मार्च तक चलेगा. इस साल होलाष्टक से पहले 14 मार्च से खरमास भी शुरू हो चुका है. ऐसे में इस दौरान शादी समेत तमाम शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि होलाष्टक और खरमास खत्म होने के बाद शादी के लिए कब-कब और कितनें शुभ मुहूर्त हैं.
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, होलाष्टक के दौरान कोई भी नया, शुभ और मंगल कार्य नहीं किया जाता है. होलाष्टक की अवधि में विवाह संस्कार, सगाई, नए ऑफिस की ओपनिंग, गृह प्रवेश इत्यादि कार्यों की मनाही है. होलाष्टक और खरमास खत्म होने पर 13 अप्रैल 2024 के बाद ही शादी के लिए शुभ मुहूर्त है. इसके पहले तक शादी के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है.
पंचांग के अनुसार, होलाष्टक और खरमास के बाद अप्रैल में 18, 20, 21 और 22 तारीख शादी के लिए मुहूर्त है. ज्योतिष शास्त्र में मई में शुक्र और गुरु ग्रह के अस्त होने से शादी के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है. चूंकि शादी के लिए लग्न मुहूर्त में गुरु और शुक्र ग्रह का शुभ स्थिति में होना जरूरी माना गया है. अगर दोनों में से कोई एक ग्रह भी अस्त होता है तो शादी रुक जाती है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, 23 अप्रैल से 30 जून के बीच शुक्र ग्रह अस्त रहेगा. ऐसे में शादियां नहीं होंगी.
यह भी पढ़ें: होली पर जरूर करें ये 5 वास्तु उपाय, धन-दौलत से भरी रहेगी तिजोरी; घर-परिवार रहेगा खुशहाल
यह भी पढ़ें: होलाष्टक आज से हो रहा है शुरू, इस दौरान 8 दिन भूलकर भी ना करें ये काम
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…