चुनाव

एक ही फ्लाइट में बैठकर पटना से दिल्ली पहुंचे नीतीश और तेजस्वी, पूर्व डिप्टी सीएम बोले- खत्म हो गया मोदी फैक्टर

Nitish Kumar And Tejaswi Yadav: लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं. देश की जनता ने किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं दिया है. एनडीए को 292 सीटें मिली हैं, वहीं विपक्ष के इंडिया अलायंस को 234 सीटें मिली हैं. परिणाम आने के बाद अब एनडीए ने सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है. जिसके लिए आज शाम को 6 बजे बीजेपी मुख्यालय में एनडीए की बैठक होने जा रही है. वहीं इंडिया गठबंधन ने भी आगे की रणनीति के लिए बैठक बुलाई है.

एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे

दोनों गठबंधन के नेता आज होने वाली मीटिंग में शामिल होने के लिए सुबह से ही दिल्ली पहुंच रहे हैं. इसी बीच पटना से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट में सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक साथ नजर आए. नीतीश कुमार जिस सीट पर बैठे हुए थे, वहीं पर उनकी पिछली सीट पर तेजस्वी यादव बैठे हुए थे. दोनों नेताओं की मुस्कुराते हुए एक तस्वीर भी वायरल हो रही है.

खत्म हो गया मोदी फैक्टर- तेजस्वी

पटना एयरपोर्ट से रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने कहा,’मोदी फैक्टर खत्म हो गया है. INDIA ब्लॉक की सरकार बने, इसलिए हम लोग कोशिश करने दिल्ली जा रहे हैं.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार भी इस फ्लाइट से ही दिल्ली जा रहे हैं तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,’मुझे नहीं पता कि नीतीश भी इसी फ्लाइट से दिल्ली जा रहे हैं.’

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव में बसपा का नहीं खुला खाता, उत्तर प्रदेश में भी एक सीट नहीं जीत पाई पार्टी

दिल्ली में दोनों गठबंधन की अलग-अलग होंगी बैठकें

दिल्ली में NDA गठबंधन और INDIA ब्लॉक की बैठक है. इसके लिए नेताओं के दिल्ली पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है. टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू सुबह 11 बजे विजयवाड़ा से दिल्ली के लिए रवाना हुए. वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी सुबह 11 बजे मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए.. दोनों ही नेता एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे हैं. इस बीच एनसीपी (शरद गुट) की नेता सुप्रिया सुले, शरद पवार के साथ आज दिल्ली से मुंबई पहुंचने वाली हैं. दोनों नेता INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

5 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

10 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

18 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

2 hours ago