चुनाव

कर्नाटक में तीनों सीटों पर कांग्रेस की जीत पर डीके शिवकुमार बोले, यह जनता की जीत है

Karnataka By Election: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (D.K Shivakumar) ने प्रदेश की तीनों सीटों पर कांग्रेस को मिली जीत पर बधाई दी. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में इसे जनता की जीत बताया.

उन्होंने कहा, “यह आम जनता की जीत है. यह विकास के राजनीति की जीत है. अब समय आ चुका है कि हम विकास के राजनीति को प्रसारित करने की दिशा में काम करें और सांप्रदायिकता की राजनीति का परित्याग करें. जब तक हम विकास की राजनीति नहीं करेंगे, तब तक हम प्रदेश की उन्नति की कल्पना नहीं कर सकते हैं.”

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि यह परिणाम 2028 के विधानसभा चुनावों में क्या होने वाला है, इसका संकेत देते हैं.

जब उनसे महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी नतीजों के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि मैं इस पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं कर सकता हूं. पहले मैं इन दोनों राज्यों की मौजूदा राजनीतिक स्थिति का  विश्लेषण करूंगा, इसके बाद ही किसी प्रकार की टिप्पणी उचित रहेगी.

2 BJP और 1 JDS उम्मीदवार हारे

कर्नाटक की तीन सीटों शिगगांव, संदूर और चन्नपटना पर उपचुनाव हुए हैं. इन तीन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी ने दो भाजपा (BJP) और एक जेडीएस (JDS) उम्मीदवार को हराया है. सिग्गांव सीट पर कांग्रेस के पठान यासिर अहमद खान करीब 13 हजार वोटों से जीते हैं. उन्होंने बीजेपी के भरत बोम्मई को हराया. संदूर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ई. अन्नापूर्णा 9600 से अधिक वोटों से जीतीं हैं. चन्नापटना सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सीपी योगेश्वरा करीब 25 हजार वोटों से जीते हैं.


ये भी पढ़ें:  संसद में आंख से आंख मिलाकर जनता के मुद्दों पर सवाल पूछेंगी प्रियंका गांधी : रॉबर्ट वाड्रा


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

2 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

3 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

3 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

4 hours ago