चुनाव

छपरा में भोजपुरी सितारों की जंग! खेसारी के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे पवन सिंह, बोले- ‘पार्टी कहेगी तो जरूर जाऊंगा’

Pawan Singh On Khesari Lal Yadav: छपरा से चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता खेसारी लाल यादव के खिलाफ भाजपा भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह को प्रचार के लिए उतार सकती है. पवन सिंह ने भी कहा है कि अगर पार्टी उन्हें प्रचार के लिए भेजना चाहती है, तो वह जरूर जाएंगे.

भाजपा नेता और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने छपरा से चुनाव लड़ रहे राजद नेता खेसारी लाल यादव के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि जंगलराज बेहतर था, जिसमें पैसे देकर जिंदा तो रह जाते थे.

कोई नहीं भूला जंगलराज

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान पवन सिंह ने कहा कि जंगलराज का वह दौर कोई भूला नहीं है. जंगलराज के 15 साल देखिए और डबल इंजन सरकार के 20 साल के कार्यकाल की तुलना कीजिए. फर्क सीधे तौर पर समझ आएगा.

उन्होंने कहा कि 15 साल पहले की स्थिति को देखिए और आज से तुलना कीजिए. क्या आपको कोई अंतर दिखता है? बिल्कुल दिखता है ना.

बिहारी कहलाना गर्व की बात

पवन सिंह ने बिहारी अस्मिता पर भी जोर दिया और कहा कि मैंने पहले भी कहा है और अभी भी कहता हूं कि बिल्कुल, बिहारी कहलाना गर्व की बात है. हम बिहारी हैं और इसे गर्व से कहते हैं.

पत्नी के सवाल पर साध ली चुप्पी

पत्नी ज्योति सिंह के काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल को टालते हुए पवन सिंह ने कहा कि मैं इस सवाल के जवाब में कुछ नहीं कहूंगा.

बता दें कि खेसारी लाल यादव बिहार विधानसभा चुनाव से अपनी पत्नी को छपरा से चुनावी मैदान में उतारना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बना लिया. पार्टी से टिकट मिलने के बाद वे लगातार छपरा में बने हुए हैं और लोगों से अपने समर्थन में वोट करने की अपील कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव में बाहुबल और धनबल का दबदबा, करोड़ों की संपत्ति और आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवार मैदान में

खेसारी लगातार क्षेत्र की समस्याओं को उठा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि 20 साल की एनडीए सरकार ने बिहार में विकास नहीं किया. हाल में उनके एक बयान पर विपक्ष द्वारा उन्हें टारगेट किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज ही ठीक था, जहां पैसे देकर जिंदा तो रहते थे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

16 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

21 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

34 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

52 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago