चुनाव

“उन्होंने आपके घरों में आग लगाई, दंगाइयों का हौसला बढ़ाया”, सपा-कांग्रेस पर PM Modi का करारा हमला

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के घोसी लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर के समर्थन में पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री मोदी ने सपा और कांग्रेस पर पूर्वांचल को उपेक्षित रखने, लाचारी का क्षेत्र बनाने के साथ-साथ माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया.

“पूर्वांचल को माफिया, गरीबी और लाचारी का क्षेत्र बना दिया”

उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के परिवारों की वंशवादी मानसिकता ने पूर्वांचल को माफिया, गरीबी और लाचारी का क्षेत्र बना दिया है. इंडिया गठबंधन से जुड़े लोग, जिन्होंने आपके घरों में आग लगाई, जमीन पर कब्जा किया, जिन्होंने दंगाइयों का हौसला बढ़ाया, जिन्होंने माफिया के लिए आंसू बहाए, जिन्होंने इस क्षेत्र के साथ विश्वासघात किया, ऐसे लोगों को पूर्वांचल में पैर रखने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के भाई-भतीजावाद ने पूर्वांचल को माफिया क्षेत्र बना दिया था. लेकिन, पिछले दस सालों से देश का प्रधानमंत्री और पिछले सात सालों से यूपी का मुख्यमंत्री पूर्वांचल चुन रहा है, इसलिए पूर्वांचल सबसे खास है.

“साजिश के तहत पूर्वांचल को पिछड़ा रखा”

पीएम मोदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों ने साजिश के तहत पूर्वांचल को पिछड़ा रखा और क्षेत्र की जनता उन्हें इसकी सजा देकर रहेगी. मोदी जब इनकी पोल खोलता है, तो ये मोदी की कब्र खोदने के नारे लगाते हैं.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: PM मोदी फिर यूपी आएंगे, जानिए गृहमंत्री अमित शाह आज कहां-कहां करेंगे चुनावी प्रचार

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2014 से पहले एक और रास्ता खोजा. यह रास्ता है स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को अल्पसंख्यक घोषित करना. इसके लिए कांग्रेस ने रातों-रात कानून बदल दिया. कांग्रेस ने शैक्षणिक प्रतिष्ठानों को अल्पसंख्यक संस्थान घोषित किया और वहां मुसलमानों को आरक्षण दिया. इंडिया गठबंधन भारत के बहुसंख्यक समुदाय को दोयम दर्जे का नागरिक बनाना चाहता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

6 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

14 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

34 minutes ago

Gold-Silver Price: सोने-चांदी का भाव फिर से हुआ धड़ाम! खरीदने से पहले जान लें आज कितना है भाव?

कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…

39 minutes ago

FD पूरी हो गई लेकिन नहीं निकाला पैसा? जानिए 10 साल पुराने डिपॉजिट पर कितना मिलता है ब्याज

FD Maturity Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने के बाद अगर आप लंबे समय तक…

40 minutes ago