दुनिया

हिजबुल्लाह ने भी माना- मारा गया आतंक का सरगना नसरल्लाह, अली खामनेई ने कहा-भारी कीमत चुकाएगा Israel

इजरायली सेना की ओर से बेरूत पर किए गए एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह चीफ सैयद हसन नसरल्लाह मारा गया है. इस बात की पुष्टि खुद हिजबुल्लाह ने किया है. नसरल्लाह की मौत के बाद ईरान के सु्प्रीम लीडर अली खामनेई का बयान सामने आया है. अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा है कि इजरायल को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. इजरायल के विरोधियों के साथ ईरान खड़ा है और हिजबुल्लाह का समर्थन करता है. वहीं हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने नसरल्लाह की मौत का बदला लेने की धमकी दी है.

हिजबुल्लाह ने की मौत की पुष्टि

लेबनानी आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने अपने नेता हसन नसरल्लाह की मौत की पुष्टि कर दी है. इससे पहले इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने दावा किया था कि उन्होंने हिजबुल्लाह चीफ को मार गिराया है. आईडीएफ के मुताबिक शुक्रवार देर रात बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाके दहिह में हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर पर किए गए हमले में नसरल्लाह मारा गया.

ईरान के सरकारी न्यूज नेटवर्क प्रेस टीवी ने शनिवार को एक्स पर लिखा, ‘हिजबुल्लाह ने शुक्रवार को बेरूत पर इजरायली हमले में अपने नेता सैयद हसन नसरल्लाह की मौत की पुष्टि की.’ हालांकि इससे पहले ईरान की तरफ से यह दावा किया गया था कि नसरल्लाह को एक सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है. बता दें हिजबुल्लाह की स्थापना में ईरान का अहम रोल था. तेहरान हमेशा हिजबुल्लाह के साथ खड़ा रहा है.

आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने नसरल्लाह के खात्मे के बाद कहा, “मैसेज क्लियर है, हम हर उस शख्स तक पहुंचना जानते हैं जो इजरायल के नागरिकों के लिए खतरा है.”

1992 में नेता के रूप में कार्यभार संभाला

नसरल्लाह, 1982 में लेबनान पर इजरायली आक्रमण के बाद, हिजबुल्लाह की स्थापना के समय से ही इसके साथ जुड़ा हुआ था. 1992 में उसने संगठन के नेता के रूप में कार्यभार संभाला था.

नसरल्लाह का हिजबुल्लाह पर पूरा नियंत्रण था. वह संगठन का महासचिव होने के साथ ही शूरा परिषद का प्रमुख था. शूरा परिषद हिजबुल्लाह के धार्मिक, सैन्य, रणनीतिक मामलों के लिए फैसला लेने वाली सर्वोच्च संस्था है. नसरल्लाह का मारा जाना हिजबुल्ला के लिए सबसे बड़ी चोट है. उसके नेतृत्व में जहां हिजबुल्लाह ने अपनी सैन्य क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाया, वहीं ईरान के साथ मजबूत गठबंधन बनाए रखा.

यह भी पढ़ें- इजरायली सेना ने किया दावा, मारा गया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, सुरक्षित जगह पर भेजे गए अली खामेनेई समेत कई ईरानी नेता

हेलेवी के मुताबिक, “आतंकवादी हसन नसरल्लाह, हिजबुल्लाह के नेता के रूप में 32 वर्षों के कार्यकाल के दौरान, कई इजरायली नागरिकों और सैनिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार था. वह इजरायल स्टेट और दुनिया भर में हजारों आतंकी योजनाएं बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए जिम्मेदार था. नसरल्लाह संगठन में एकमात्र फैसले लेने वाला व्यक्ति था.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

6 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

9 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

22 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

32 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

45 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

47 minutes ago