आस्था

Eid al-Fitr 2024: भारत में कब मनाई जाएगी ईद? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ईद-उल-फितर

Eid al-Fitr 2024 Date Timing: दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय ईद-उल-फितर मनाने की तैयारी करते हैं. ईद का पर्व मुस्लिमों द्वारा हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है. यही वजह है कि लोग ईद के चांद का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, रमजान साल का 9वां महीना होता है जबकि दसवां महीना शव्वाल है. इसी महीने के पहले दिन ईद मनाई जाती है. आइए जानते हैं कि भारत में ईद का चांद कब नजर आएगा.

सऊदी अरब में कब मनाया जाएगा ईद का त्योहार?

सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, मिस्र, तुर्की और मध्य पूर्व और पश्चिम के अन्य हिस्सों में अगर 8 अप्रैल को चांद का दीदार होता है तो ईद 9 अप्रैल को मनाई जाएगी. वहीं, अगर इन देशों में ईद का चांद 9 अप्रैल को नजर आएगा तो ईद का त्योहार 10 तारीख को मनाया जाएगा.

भारत में कब मनाई जाएगी ईद?

अगर भारत में 9 अप्रैल, मंगलवार की शाम चांद दिखाई देता है तो उसके अगले दिन यानी 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी. इसके अलावा अगर इस दिन चांद नजर नहीं आएगा तो भारत के मुसलमान अगले दिन भी रोजा रखेंगे. फिर, अगर 10 अप्रैल को इफ्तार के बाद चांद नजर आएगा तो 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी.

ईद क्यों मनाते हैं?

इस्लाम धर्म के मुताबिक, रमजान के पाक महीने में रोजा रखने वालों पर अल्लाह मेहरबान रहते हैं. इसके साथ ही मुस्लिम लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा भी करते हैं, क्योंकि वह रोजे रखना का अवसर और शक्ति देता है. ईद के दिन मुस्लिम लोग सुबह उठकर नमाज अदा करते हैं. इसके बाद अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को ईद की मुबारकबाद देते हैं. अल्लाह की इस बख्शीश ईद-उल-फितर कहा जाता है. ईद भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मनाई जाती है.

ईद कैसे मनाते हैं?

ईद के दिन मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोग नए कपड़े पहनते हैं. फिर सुबह-सुबह नमाज अदा करते हैं. इसके बाद रिश्तेदार, दोस्त और परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं. इस्लाम में ईद को खुशियां बांटने का त्योहार माना गया है. ईद-उल-फितर के दिन मुस्लिम लोग सेवईयां, खीर और खुर्मा जैसे लजीज पकवानों का आदान-प्रदान करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

21 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

36 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

54 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago