चुनाव

अगर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं मोदी तो जानें कहां होगा शपथ ग्रहण समारोह और क्या हो सकती है तारीख? तैयारियों को लेकर किया गया ये दावा

PM Modi Oath Ceremony: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम व सातवें चरण को लेकर चुनाव 1 जून को है और 4 जून को नतीजे भी सामने आ जाएंगे. इन सबमें करीब एक हफ्ते से भी कम का समय रह गया है. ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ गई हैं. देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? इसको लेकर कयास जारी है. तो वहीं भाजपा समर्थित नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) लगातार तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी के ही प्रधानमंत्री होने का दावा कर रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के तीसरी बार शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम को लेकर सम्भावित तारीख की खबरें वायरल हो रही हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो सूत्रों ने दावा किया है कि अगर नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) लगातार तीसरी बार चुनाव जीतता है तो पीएम 9 या 10 जून को शपथ ले सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों से जुड़े दो लोगों ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया है कि इस संभावित समारोह की अस्थायी योजना पिछले महीने तैयार की गई है.

ये भी पढ़ें-PM Modi Meditation: पीएम मोदी के मेडिटेशन पर कांग्रेस ने खड़ा किया सवाल, चुनाव आयोग से की ये शिकायत, लगाया बड़ा आरोप

दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो को दिया गया ये निर्देश

सूत्रों की मानें तो संभावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर 24 मई को केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण विंग में एक बैठक हुई और इसमें पब्लिक ब्रॉडकास्टर ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया था और 2019 में आए 8,000 से अधिक दर्शकों को ध्यान में रखते हुए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं.

जानें क्यों तेज हुई है शपथ ग्रहण समारोह की अटकलें?

बता दें कि सोमवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि पार्टी 10 जून को अपना स्थापना दिवस नहीं मना पाएगी, क्योंकि वह शपथ ग्रहण समारोह में व्यस्त हो सकते हैं. इसी के बाद से पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अटकलें तेज हुई हैं. तो दूसरी ओर 13 और 14 जून को इटली में होने वाली जी-7 की बैठक में शामिल होने के लिए पीएम मोदी पहले ही निमंत्रण स्वीकार कर चुके हैं. ऐसे में इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर है कि अगर एनडीए जीतती है तो 9 या 10 जून को शपथ ग्रहण समारोह होने की सम्भावना है.

कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा, “मानक प्रोटोकॉल के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.” तो वहीं एक अन्य अधिकारी ने दावा किया है कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करने के लिए करीब 100 कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. अधिकारी ने ये भी दावा किया है कि हमें 4 जून के 4-5 दिन बाद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी करने के लिए कहा गया है.

जानें आउटडोर में समारोह का प्लान क्यों कर रही है भाजपा?

सूत्रों की मानें तो इस बार शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा बाहरी जगह तलाश करने में जुटी है. ताकि बड़ी संख्या में अतिथि बैठ सकें. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, जिन दो अधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर जानकारी शेयर की है, उन्होंने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया, “विचार यह है कि शपथ ग्रहण के दौरान एक ऐसी पृष्ठभूमि हो जो सरकार की उपलब्धियों और भविष्य के लिए दृष्टिकोण को प्रदर्शित करे.” तो वहीं कार्यक्रम स्थल को लेकर ये भी दावा किया जा रहा है कि हो सकता है कि कर्तव्य पथ पर कार्यक्रम का आयोजन हो क्योंकि ये सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा परियोजना का केंद्रबिंदु है. बता दें कि इससे पहले दोनो अवसरों पर सरकार का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में हुआ था.

जानें पिछली दो बार कब हुआ था शपथ ग्रहण समारोह?

बता दें कि एनडीए की सरकार में पहली बार नरेंद्र मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री 2014 में 26 मई को शपथ ली थी. तब चुनाव के नतीजे 16 मई को घोषित किए गए थे. तो वहीं 2019 में पीएम मोदी ने 30 मई को शपथ ली थी. तब चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

1 minute ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

6 minutes ago

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

13 minutes ago

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

26 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

34 minutes ago

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

38 minutes ago