राउज एवेन्यू कोर्ट
Delhi Waqf Board Money Laundering Case: दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े धन शोधन मामले में आरोपी बनाए गए कौसर इमाम सिद्दीकी ने अपनी मां को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए 30 दिन की अंतरिम जमानत मांगी है. इस याचिका में उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा में मदद करने की भी बात कही है.
कौसर इमाम सिद्दीकी की याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा है और सुनवाई 3 जून के लिए स्थगित कर दी है.
ईडी ने इस मामले में चार आरोपियों और एक फर्म के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. याचिकाकर्ता ने कहा है कि उसकी मां बीमार है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है. इसलिए अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाए. इस मामले में दाखिल आरोप पत्र पर अदालत ने 19 जनवरी को संज्ञान लिया था.
यह भी पढ़ें- वाई-फाई इंटरनेट सेवा से लैस हुआ दिल्ली हाई कोर्ट परिसर, वकीलों और आम लोगों को मिलेगी मुफ्त सुविधा
ईडी ने इस मामले में चार लोगों, जीशान हैदर, उनकी साझेदारी फर्म स्काई पावर, जावेद इमाम सिद्दीकी, दाऊद नासिर और कौसर इमाम सिद्दीकी को आरोपी बनाया है. ईडी का आरोप है कि आप विधायक अमानतुल्लाह खान के इशारे पर अवैध तरीके से कमाए गए पैसे से 36 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी गई.
-भारत एक्सप्रेस
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…
Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…
सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…
Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…