पीएम मोदी तख्त श्री हरमिंदर साहिब में खाना परोसते हुए.
PM Modi Served in Patna Sahib Gurudwara: चुनावी दौरे पर बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को पटना सिटी स्थित श्री हरमिंदर साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका. इस दौरान पीएम मोदी ने लंगर भी परोसा. पीएम मोदी ने लंगर में हिस्सा लेकर प्रसाद बनाया और उसके बाद भक्तों को परोसा.
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पटना सिटी के तख्त श्री हरमिंदर साहिब गुरुद्वारे में पहुंचकर सबसे पहले माथा टेका और अरदास की. इसके बाद पीएम मोदी ने प्रसाद ग्रहण किया और फिर लंगर वाले स्थान पर चले गए. जहां उन्होंने अपने हाथों से रोटियां बेलीं और फिर हाथ में बाल्टी लेकर उस जगह पर चले गए जहां लोग लंगर खाने के लिए पंक्ति में बैठे थे. लंगर में पंक्तिबद्ध बैठे लोगों को पीएम मोदी ने अपने हाथों से खाना परोसा.
रविवार को राजधानी पटना में प्रधानमंत्री का भव्य रोड शो हुआ था. इसके बाद पीएम मोदी सोमवार को यानी आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच हरमिंदर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे. इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी मौजूद रहे.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…