देश

UP News: ‘बच्ची जगी तो उसे भी मार दिया…’ सीतापुर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बड़े भाई ने की थी मां सहित परिवार के 6 लोगों की हत्या, ये वजह आई सामने

Sitapur Murder Case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर हत्याकांड में बड़ा खुलासा सामने आया है. पूछताछ में जुटी पुलिस ने बताया है कि जिले के जिस हत्याकांड को सुसाइड और मर्डर का रूप दिया जा रहा था, उसे मृतक अनुराग ने नहीं बल्कि उनके बड़े भाई अजीत ने अंजाम दिया था.

जिले के पल्हापुर गांव में बीते 11 मई को एक ही परिवार की 6 लोगों की हत्या ने सभी की रूह कंपा दी है. घटना के तीन बाद भी गांव में तनावपूर्ण शांति है. हत्यारे ने मामले में पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरी घटना को खोलकर रख दिया. पूछताछ में अजीत ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है.

पुलिस के अनुसार, पहले सामने आया था कि अनुराग ने ही मां, पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली थी. हालांकि पूछताछ में बड़े भाई अजीत सिंह ने स्वीकार किया कि संपत्ति विवाद में उन्होंने अनुराग, उनकी पत्नी प्रियंका, तीन मासूम बच्चों और मां सावित्री की हत्या कर दी थी. ​अजीत ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अनुराग को नशे का आदी और मानसिक रोगी भी बताया था.

ये भी पढ़ें-पांच कत्ल और आत्महत्या के मामले में रूह कंपा देने वाली आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट…छत से फेंकने से पहले बच्ची के साथ किया ये काम

पहले अनुराग को मारी गोली

अजीत ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि उसने पहले अनुराग को मारा, उसके बाद मां और फिर अनुराग की पत्नी प्रियंका को गोली मारी. इस बीच बड़ी बेटी के जगने पर उसे भी गोली मार दी और फिर सो रहे दो बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया.

इन लोगों को लिया गया हिरासत में

पुलिस ने अनुराग के ताऊ, बड़े भाई अजीत, उसकी पत्नी और दो नौकरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कुछ ही देर बाद अजीत ने हत्या की बात स्वीकार कर ली. एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद नए सिरे से जांच शुरू की गई थी. अनुराग को दो गोलियां मारी गई थी. एक गले को चीरती हुई निकली, दूसरी सिर में फंसी थी. मां सावित्री के सिर में पांच से छह चोटें आई हैं, जो कि हथौड़े से की गई बताई जा रही हैं तो वहीं 10 वर्षीय बड़ी बेटी आस्वी को भी गोली मारी गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

’30 करोड़ मांग रहे हैं…’, सुप्रीम कोर्ट में भारी-भरकम रकम सुनकर जज साहब ने ऐसा क्या कह दिया, कि गूंज उठी हंसी

सुप्रीम कोर्ट में एक वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान बड़ी रकम की मांग पर…

15 minutes ago

झारखंड DGP विवाद: तदाशा मिश्रा हों या अनुराग गुप्ता, आखिर झारखंड में नियुक्ति पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

झारखंड में डीजीपी पद की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग तेज हो…

17 minutes ago

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारत में यहां दिखेंगे सबसे धाकड़ बॉडीबिल्डिर! कई स्टेट के शेड्यूल जारी, Bharat Express मीडिया पार्टनर

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारतीय बॉडीबिल्डिंग के ग्लोबल हाईवे के रूप में स्‍थापित हो…

17 minutes ago

100 साल का हुआ UPSC: जानिए कैसे ली कमीशन की सिफारिश से बदला भारत का प्रशासनिक ढांचा

1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…

35 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: जब भोजपुरी के सुरों ने अंग्रेजी की दुनिया में बांधा समां

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…

35 minutes ago