दुनिया

America: सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट करवाने वाले पहले शख्स की मौत, दो महीने पहले ही हुआ था ऑपरेशन

USA News: दिन पर दिन मेडिकल साइंस तरक्की की ओर बढ़ता जा रहा है. तमाम चिकित्सक नए प्रयोगों को लेकर लगातार रिसर्च कर रहे हैं. कभी-कभी बहुत से रिसर्च सफल भी होते हैं और बहुत से असफल भी. अंगदान के मामले में भी चिकित्सक नित नए प्रयोग कर रहे हैं और जनवरों के अंगों का प्रयोग इंसानों के शरीर में किया जा रहा है. ताकि अंगदान के इंतजार में बैठे लोगों की मदद की जा सके. इसी तरह का एक प्रयोग अमेरिका के मैसाचुसेट्स में एक व्यक्ति के साथ किया गया और उनको सुअर की किडनी लगाई गई. ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले इंसान थे लेकिन ऑपरेशन के करीब दो महीने बाद उनकी मौत हो गई है.

62 वर्षीय रिक स्लेमैन को पिछले साल मालूम हुआ कि वह किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. बीमारी भी अंतिम चरण पर पहुंच गई थी. इस पर उन्होंने चिकित्सकों से सलाह ली तो किडनी प्रत्यारोपण के अलावा उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा. इसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर वह सुअर की किडनी लगवाने के लिए तैयार हो गए. मार्च में उनका ऑपरेशन किया गया और किडनी प्रत्यारोपण हुआ. डॉक्टर ने उस वक्त कहा था कि ये उन लोगों के लिए आशा की किरण है जो अंगदान के लिए सालों तक इंतजार करते रहते हैं. फिलहाल रिक की मौत पर डॉक्टर ने शोक व्यक्त किया है. फिलहाल इस घटना के बाद से सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या सुअर के अंग का प्रत्यारोपण कराना स्लेमैन को भारी पड़ा?

ये भी पढ़ें-PoK में आजादी की मांग को लेकर हालात बेकाबू…एक पुलिसकर्मी की मौत, 90 घायल, मानवाधिकार आयोग ने जताई चिंता

चार घंटे तक चली थी सर्जरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिक स्लेमैन की चार घंटे तक चली सर्जरी के बाद किडनी प्रत्यारोपित की गई थी. इसके बाद उनको अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी. फिलहाल इस सर्जरी के बाद चिकित्सकों का कहना था कि नई किडनी कई सालों तक चलती है. चिकित्सकों ने कहा कि हम लगातार इसको लेकर शोध कर रहे हैं कि पशु से मानव प्रत्यारोपण को सफल बना लिया जाए. बता दें कि एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में इस तरह के प्रत्यारोपण को जेनोट्रांसप्लांटेशन कहते हैं. मालूम हो कि स्लेमैन किडनी ट्रांसप्लांट करवाने वाले पहले जीवित व्यक्ति थे. इससे पहले, प्रयोग के तौर पर सुअर की किडनी को एक ब्रेन-डेड व्यक्ति में अस्थायी रूप से प्रत्यारोपित किया गया था. दो व्यक्तियों में सुअर के दिल का प्रत्यारोपण भी किया जा चुका है, हालांकि कई महीनों बाद उन दोनों की भी मौत हो गई है.

1 लाख लोग कर रहे हैं अंगदान का इंतजार

एक आंकड़े के मुताबिक दुनियाभर में करीब 1 लाख लोग हैं, जो कि अंगदान के लिए इंतजार कर रहे हैं. इसी इंतजार को खत्म करने के लिए ही चिकित्सक जानवरों के अंगों का प्रयोग मानव शरीर में करने का प्रयोग कर रही है. फिलहाल जहां रिक के निधन के बाद ये सवाल खड़ा हुआ है कि क्या सुअर की किडनी लगवाना उनको भारी पड़ा है? तो वहीं चिकित्सक अप्रैल में न्यू जर्सी की महिला लिसा पिसानो को आनुवंशिक रूप से संशोधित सुअर की किडनी लगा चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

1 minute ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

3 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

14 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

25 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

30 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

33 minutes ago