चुनाव

PM Modi Rally: प्रधानमंत्री की झलक पाने को झारखंड के चतरा में रैली स्थल के बाहर ही एकत्र हुए हजारों लोग, PM मोदी ने किया अभिवादन, Video वायरल

PM Modi in Jharkhand: शनिवार की शाम को झारखंड के चतरा के सिमरिया ग्राउंड में पीएम मोदी ने एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया. इस दौरान जनसभा में न केवल बड़े व महिलाएं बल्कि युवा और बच्चे भी मौजूद रहे. पीएम मोदी की जनसभा में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. तो वहीं रैली से पहले ही पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग रैली स्थल के बाहर ही खड़े दिखाई दिए. इस पर पीएम मोदी ने सभी का अभिवादन किया. इस दौरान लोग दूर से ही अपने-अपने मोबाइल से पीएम मोदी की फोटो व वीडियो बनाने का प्रयास करते हुए दिखे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बड़ी संख्या में पहुंचा मुस्लिम समाज

मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस जनसभा में पीएम मोदी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज भी पहुंचा. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और जेएमएम पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दोनों दलों को आम जनता की रोजी-रोटी की कोई चिंता नहीं है, वो केवल अपना स्वार्थ देखते हैं. बता दें कि झारखंड के चतरा में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections-2024: रैली से पहले बैरकपुर में PM मोदी ने अचानक किया रोड शो…उमड़ा जनसैलाब, Video वायरल

कल है चौथे चरण का चुनाव

मालूम हो कि कल यानी 13 मई को चौथे चरण का मतदान है. इस बार 1717 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी. चौथे चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों सहित नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 96 सीटों पर कल वोटिंग होगी. इसको लेकर चुनाव आयोग की तैयारी हो चुकी है. पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो रही हैं. इसी क्रम में कृष्णानगर, पश्चिम बंगाल से पोलिंग पार्टियों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए EVM के साथ रवाना किया जा रहा है. तो वहीं आसनसोल, पश्चिम बंगाल में भी पोलिंग पार्टियों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए EVM के साथ रवाना किया गया. तो वहीं शनिवार शाम को ही लोकसभा चुनाव के चौथे चरण को लेकर उन जगहों पर प्रचार थम गया जहां पर 13 मई को वोट पड़ने वाले हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

52 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

52 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago