यूटिलिटी

Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए Air Force में नौकरी, सैलरी है बेहतरीन; तुरंत करें आवेदन

IAF Agniveervayu Rally 2024: भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) में जॉब करने का सपना अधिकांश युवाओं का होता है. ऐसे में अगर आप भी इंडियन एयर फोर्स में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है. वायु सेना में म्यूजिशियन के पद पर अग्निवीरों की भर्ती की जानी है. वैसे उम्मीदवार जो इस पद के लिए दिलचस्पी रखते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अप्लाई करना होगा. इस भर्ती में अविवाहित पुरुष और महिला दोनों भाग ले सकते हैं. आगे भारतीय वायु सेना की इस भर्ती परीक्षा के बारे में विस्तार के जानिए.

योग्यता और आयु सीमा

वायु सेना के इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही इस पोस्ट के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2004 और 2 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए.

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?

भारतीय वायु सेना अग्निवीर (म्यूजिशियन) के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 मई 2024 से शुरू होने वाली है. जबकि, आवेदन की आखिरी तारीख 5 जून है. इंडियन एयर फोर्स के ऑफिशियल नोटिफिकेश के मुताबिक, भर्ती परीक्षा 3 जुलाई से 12 जुलाई 2024 के बीच आयोजित की जाएगी.

सैलरी कितनी मिलेगी?

भारतीय वायु सेना के अग्निवीर (म्यूजिशियन) पद पर चयनित उम्मीदवारों को पहले साल 30, 000 दूसरे साल 33, 000 तीसरे साल 36, 000 चौथे साल 40,000 रुपये मासिक वेतन के तौर पर दिया जाएगा.

नोटिफिकेशन का लिंक

आवेदन का लिंक

यह भी पढ़ें: DRDO में नौकरी का बढ़िया मौका, सैलरी है 67000; जल्द करें अप्लाई

यह भी पढ़ें: 12वीं पास के लिए नौसेना में बंपर भर्ती, सैलरी है बेहतरीन; ऐसे करें अप्लाई

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

11 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

11 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

46 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago