देश

UP News: शादी वाले घर में पसरा मातम, झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

Accident: उत्तर प्रदेश में झांसी-कानपुर हाईवे पर डीसीएम और कार की तेज टक्कर के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दूल्हे के साथ ही चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है. टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और सवारियों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला.

घटना में दो लोगों को बचा लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, इस घटना में दूल्हा, उनका भाई, भतीजा और कार ड्राइवर की जलकर मौत हो गई है.

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी में 6 लोग बैठे हुए थे. इसी बीच कार पारीछा ओवर ब्रिज पर पहुंची जहां डीसीएम और कार में टक्कर हो गई. झांसी जिले के एरच थानाक्षेत्र के बिलाटी गांव में रहने वाले आकाश की 10 मई को शादी थी. वह बारात लेकर बड़ा गांव थानाक्षेत्र के छपार गांव जा रहे थे.

उन्होंने बताया कि आकाश अपने सगे भाई आशीष, 7 सात के भतीजे ऐशू, दो रिश्तेदार के साथ कार में थे. कार को भगत नाम के ड्राइवर चला रहे थे. गांव से चलकर कार जब बड़ा गांव थाना क्षेत्र में कानपुर हाईवे स्थित पारीछा ओवर ब्रिज पर पहुंची तो पीछे से आ रही डीसीएम गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी और देखते ही देखते दोनों गाड़ियों में आग लग गई. डीसीएम ड्राइवर मौके से फरार हो गया है.

ये भी पढ़ें-अपने जीवनसाथी के रहते मुस्लिम व्यक्ति Live-In Relation में अधिकारों का दावा नहीं कर सकते… Allahabad High Court का बड़ा फैसला, पुलिस को दिया ये आदेश

पुलिस ने बताया कि कार के पीछे आ रहे अन्य रिश्तेदारों ने तुरंत पुलिस को फोन किया और कार का शीशा तोड़कर दो लोगों को बचाया लिया है. मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग बुझाई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

जहां एक ओर ये घटना हुई दूसरी ओर लड़की वाले बारात का इंतजार ही करते रहे. जब उनको उस घटना की जानकारी मिली तो दोनों ही पक्षों में कोहराम मच गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago