पीएम मोदी को देखने उमड़ा जनसैलाब
PM Modi in Barrackpur: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तूफानी दौरा जारी है. रविवार को पश्चिम बंगाल और बिहार में जनसभाओं को वह संबोधित करने वाले हैं. कल रात वह झारखंड से कोलकाता पहुंचे हैं और पश्चिम बंगाल में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करने जा रहे हैं लेकिन चुनावी रैली से पहले ही बैरकपुर में पीएम मोदी अचानक ही रोड शो पर निकले तो उनको देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. इस दौरान लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे थे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस रोड शो के लिए पीएम मोदी ने पहले से कोई प्लानिंग नहीं की थी. ये अचानक रोड शो किया गया है और जैसे ही लोगों को जानकारी मिली कि पीएम मोदी आने वाले हैं तो कोई सड़क के किनारे तो कोई अपने घरों की छतों से पीएम मोदी का स्वागत करते हुए दिखाई दिया. इस दौरान पीएम भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे.
रविवार को बैरकपुर, उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा, “कुछ साल पहले TMC सरकार पर CAG की रिपोर्ट आई थी और रिपोर्ट में कहा गया कि TMC ने 2,30,000 करोड़ रुपए का कोई हिसाब ही नहीं दिया है. CAG कह रही है यह पैसे कैसे और कहां खर्च हुए? इसका कोई हिसाब नहीं है. TMC कितनी भ्रष्ट पार्टी है इसका उदाहरण है ‘टीचर भर्ती घोटाला’.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि टीचर भर्ती के लिए राज्य सरकार ने रेट कार्ड बनाए थे, रेट कार्ड बाज़ारों में बेचे जाते थे और पदों की बोली लगती थी, इस घोटाले के लिए शीट चलाए गए और फर्जी इंटरव्यू किए गए. कोर्ट को भी कहना पड़ गया कि इस घोटाले के पीछे सरकारी मशीनरी है.” गौरतलब है कि पीएम मोदी को सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोग बैरकपुर कार्यक्रम स्थल पर एकत्र हुए हैं. इस मौके पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कितनी बड़ी संख्या में लोग पंडाल के अंदर हैं तो उतनी ही बड़ी संख्या में लोग पंडाल के बाहर खड़े होकर पीएम का भाषण सुन रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…