Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“आप अपना नाम और एड्रेस लिख दीजिए…चिट्ठी जरूर लिखूंगा”, बच्ची के हाथ में तस्वीर देखकर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपना भाषण रोककर एसपीजी से उस पोर्टेट को लेने के लिए कहा. साथ ही ये भी कहा कि “आप उसपर अपना नाम और एड्रेस लिख दीजिए. मैं आपको चिट्ठी जरूर लिखूंगा.”

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी का रैली के दौरान दिखा अलग अंदाज

लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी पूरे देश में बीजेपी के समर्थन में चुनावी रैलियां कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी का एक अलग अंदाज भी दिखाई देता रहता है. इसी कड़ी में कर्नाटक के बागलकोट में चुनावी रैली के दौरान भी एक अलग नजारा दिखाई दिया. पीएम मोदी रैली को संबोधित कर रहे थे. तभी भीड़ में एक बच्ची पर उनकी नजर पड़ी, जो प्रधानमंत्री और उनकी मां की एक पोर्ट्रेट लेकर खड़ी हुई थी.

पीएम मोदी की तस्वीर लेकर खड़ी थी बच्ची

पीएम मोदी ने अपना भाषण रोककर एसपीजी से उस पोर्टेट को लेने के लिए कहा. पीएम मोदी ने कहा कि “एसपीजी के लोग इस बच्ची से तस्वीर ले लें. ये बच्ची तस्वीर लेकर आई है. काफी देर से खड़ी हुई है.”

पीएम मोदी बोले- चिट्ठी जरूर लिखूंगा

पीएम मोदी ने बच्ची से कहा कि “आप उसपर अपना नाम और एड्रेस लिख दीजिए. मैं आपको चिट्ठी जरूर लिखूंगा.” पीएम मोदी का ये अंदाज देखकर वहां पर मौजूद हजारों की भीड़ मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें- “भारत महाशक्ति बन रहा और पाकिस्तान कंगाल होने की कगार पर है”, संसद में पाकिस्तानी नेता का बड़ा बयान

पीएम मोदी का दिखाई देता है अलग अंदाज

बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब पीएम मोदी का ऐसा अलग अंदाज देखने को मिला हो. पीएम मोदी जब भी लोगों के बीच पहुंचते हैं तो पूरी तरह से उनमें घुल-मिल जाते हैं. चाहे बच्चों के साथ बातें करना हो, या फिर किसी अन्य कार्यक्रमों में खिलाड़ियों से मिलना हो, या फिर किसी यात्रा के दौरान अचानक किसी लाभार्थी से मिलने पहुंच जाना.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital