चुनाव

अमेठी में लगने लगे राहुल गांधी के पोस्टर, रोड शो की मिली इजाजत, कांग्रेस नेता के नाम से नामांकन पत्र खरीदने की खबरें

उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर अभी भी जहां संशय बना हुआ है वहीं अमेठी के कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी के पोस्टर लगने से इस बात के आसार बढ़ गए हैं कि राहुल गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं अमेठी प्रशासन ने इस बात की अनुमति दे दी है कि कांग्रेस वहां रोड शो कर सकती है. शुक्रवार 3 मई को अमेठी और रायबरेली सीट पर नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है और इसके मद्देनजर पार्टी के आज रात तक इन दो प्रतिष्ठित निर्वाचन क्षेत्रों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने की उम्मीद है. वहीं सूत्रों की मानें तो पार्टी ने उत्तर प्रदेश की दोनों सीटों पर नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं.

राहुल गांधी के नाम से खरीदा गया नामांकन पत्र!

अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी के नाम से ऑनलाइन नामांकन पत्र खरीदे जाने की खबरें भी आज चर्चा में बनी हुई है. वहीं यह भी कहा जा रहा है कि 3 मई शुक्रवार को दोपहर में वो नामांकन करने के लिए अमेठी पहुंचने वाले हैं. सूत्रों कि मानें तो कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के भी शुक्रवार को राहुल गाधी के नामांकन पत्र दाखिल करने के वक्त मौजूद रहने की संभावना है. बता दें कि राहुल गांधी 2004 से लगातार तीन बार अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए थे. वह पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे. भाजपा ने इस सीट से फिर एक बार ईरानी पर भरोसा जताया है.

इसे भी पढ़ें: जानें अमेठी में 1967 से लेकर अब तक कैसा रहा है कांग्रेस का सफर…? गांधी परिवार ने पहली बार इस साल चखा था जीत का स्वाद

गांधी परिवार की पारंपरिक सीट

अमेठी और रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार के पारंपरिक क्षेत्र माने जाते हैं, क्योंकि गांधी परिवार के सदस्यों ने कई दशकों तक इन सीटों का प्रतिनिधित्व किया है. बता दें कि
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व पहले ही केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) और पार्टी नेतृत्व से राहुल गांधी को अमेठी से और प्रियंका गांधी को रायबरेली संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतारने का आग्रह कर चुका है. केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों ने भी पार्टी नेतृत्व से राहुल और प्रियंका दोनों को चुनाव मैदान में उतारने का आग्रह किया है. वहीं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस बात के संकेत दिए हैं कि आज रात में उम्मीदवारों का फैसला हो सकता है. देश में हो रहे सात चरण के आम चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को अमेठी और रायबरेली निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा.

Rohit Rai

Recent Posts

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

2 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

19 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

20 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

32 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

48 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

59 minutes ago