रोहित शर्मा और अजित अगरकर (फोटो- बीसीसीआई)
T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान होने के बाद गुरुवार को टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई स्थिति बीसीसीआई के हेड क्वॉर्टर में टीम चयन से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. विराट कोहली को लेकर अजित अगरकर ने कहा कि कोही के स्ट्राइक रेट पर कोई सवाल ही नहीं है. आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी अंतर होता है.
मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने कहा कि भारतीय टीम को अनुभव की जरूरत है. विराट कोहली के टीम में चयन होने से भारतीय टीम को पावर और बैलेंस मिला है. वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में 4 स्पिन गेंदबाजों के चयन के सवाल पर कहा कि उन्हें इसकी जरूरत थी. उन्होंने कहा कि वह वेस्टइंडीज में क्रिकेट खेले हैं. अनुभवी स्पिनरों की जरूरत क्यों है, इसका खुलासा वह वेस्टइंडीज में ही करेंगे.
बता दें कि जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 30 अप्रैल को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया गया था. इस टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को जगह नहीं मिली है. वहीं रिंकू सिंह और शुभमन गिल को रिजर्व प्लेयर की लिस्ट में रखा गया है.
शिवम दुबे को टीम में चुनने को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमें मध्यक्रम में तेजी से बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी की जरूरत थी, जिसकी भरपाई दुबे कर सकता है. वह बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी कर सकता है. मैं चाहूंगा कि वह हार्दिक के साथ कुछ ओवर्स गेंदबाजी भी करे.
रोहित शर्मा को टीम की कमान देने के सवाल पर अगरकर ने कहा कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद समय कम था, इसलिए रोहित शर्मा को ही कप्तान बनाए रखा. वहीं रिंकू सिंह को टीम में नहीं चुनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि रिंकू ने कोई भी गड़बड़ी नहीं की है, शुभमन ने भी कोई गलती नहीं किया है. टीम में कुछ रिस्ट स्पिनर रखे गए हैं. ऐसा ही मामला अक्षर के लिए भी है. हमारे लिए यह कठिन था, लेकिन हमें टीम चुननी थी.
केएल राहुल को टीम में नहीं चुनने के सवाल पर मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि हमें मध्यक्रम में बल्लेबाज की जरूरत थी. यही कारण है कि सैमसन को चुना गया है. हम सभी जानते हैं कि केएल राहुल टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं. वहीं आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लेकर अजित अगरकर ने कहा कि 3-4 हफ्ते की क्रिकेट पर किसी भी खिलाड़ी को जज नहीं किया जा सकता है.
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा,अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
रिजर्व खिलाड़ी- शुभमन गिल, खलील अहमद, रिंकू सिंह, आवेश खान.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन-किन खिलाड़ियों को मिला मौका
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…