चुनाव

Haryana: महिला आयोग की पूर्व चेयरमैन Rekha Sharma को राज्यसभा भेजेगी BJP, कुल 3 उम्मीदवारों के नाम घोषित

BJP Rajya Sabha Candidates: सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं. इन उम्मीदवारों में एक राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा भी शामिल हैं, जिन्हें हरियाणा राज्य सभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है. बताया जा रहा है कि सूबे के कई दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने यह मौका पाया है.

रेखा शर्मा के अलावा रयागा कृष्णैया (आंध्र प्रदेश से) और सुजीत कुमार (ओडिशा) को भी राज्य सभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज सोशल मीडिया पर एक सूची जारी कर ये नाम घोषित किए. भाजपा की ओर से कहा गया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने आंध्र प्रदेश, हरियाणा एवं ओडिशा में होने वाले राज्यसभा के उप-चुनाव हेतु इन नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की.

रेखा शर्मा की प्रोफाइल

रेखा शर्मा हरियाणा के पंचकूला की रहने वाली हैं. रेखा शर्मा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं. उनको वर्ष 2018 में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. इसी वर्ष (अगस्त 2024 में) उन्होंने आयोग से इस्तीफा दे दिया था. सियासत के जानकारों का कहना है कि उनको भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवारी मिलना, पार्टी की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है. भाजपा को लगता है कि उनको राज्यसभा भेजने पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा. पीएम मोदी भी उनकी अहमियत समझते हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ रेखा शर्मा.

गौरतलब हो कि हरियाणा में भाजपा के नेता कृष्ण लाल पंवार के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है. इसलिए, भाजपा ने इस सीट के लिए नए उम्मीदवार की घोषणा की, रेखा शर्मा को इसी सीट पर उम्मीदवार बनाया गया है.

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

39 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago