चुनाव

Etawah: “हिटलर की तरह तानाशाही की ओर बढ़ रही है भाजपा…”, वोट डालने के बाद बोले रामगोपाल यादव

Etawah Lok Sabha Elections 2024 Phase-3: उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. आज प्रदेश की हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक मानी जाने वाली मैनपुरी सीट पर भी मतदान हो रहा है. यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव मैदान में हैं. इस बीच सैफई स्थित अभिनव विद्यालय के बूथ पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने सुबह करीब साढ़े सात बजे मतदान करने पहुंचे और सपा के भारी मतों से जीतने का दावा किया.

वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि हिटलर की तरह तानाशाही की ओर भाजपा बढ़ रही है. वह आगे बोले, ‘भाजपा वालों ने नया संविधान बना भी लिया है. बस उसे लागू करने के लिए ही उन्हें 400 पार सीटें चाहिए. ये भाजपा के नेता भी कह रहे है. इसी के साथ ही रामगोपाल यादव ने दावा किया कि सपा प्रत्याशी डिंपल यादव पांच लाख वोट से जीतने वाली हैं. इस बार जनता भाजपा को आईना दिखाएगी.’

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections-2024: पीएम मोदी ने अहमदाबाद में वोट डालने के बाद बच्चों को दुलराया, देखने के लिए उमड़े जनसैलाब को दिया ये संदेश, Video

विनाश की कगार पर है अर्थव्यवस्था

उन्होने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को विनाश के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है. पिछले 14 प्रधानमंत्री के कार्यकाल में जितना देश में विदेशी कर्ज था, उससे पांच गुना 10 साल में पीएम मोदी के कार्यकाल में हो गया.’ वह आगे बोले कि हंगर इंडेक्स में हम 150 से नीचे हैं. यहां तक ​​कि बांग्लादेश और श्रीलंका भी हमसे ऊपर हैं.

गौरतलब है कि आज मंगलवार को यूपी की 10 सीटों पर मतदान हो रहा है. यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि तीसरे चरण में कुल 1,89,14,788 मतदाता हैं. जिसमें 1,01,44,345 पुरुष, 87,69,696 महिला और 747 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.

इनपुट- शिवांग तिमोरी

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

13 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

30 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

46 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago