Alia Bhatt In Met Gala 2024
Alia Bhatt In Met Gala 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने फैशन को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. वहीं अब एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में छाई हुई हैं. जी हां आपको बता दें मेट गाला 2024 में उन्होंने अपनी जबरदस्त एंट्री से सबको हैरान कर दिया है और पूरी लाइमलाइट लूट ली है. आलिया भट्ट ने जब साड़ी पहनकर मेट गाला में एंट्री ली तो उन्हें देख सबकी सांसें थम गईं. वहीं अब उनके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. लोग उनके ट्रेडिशनल लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
आपको बता दें कि मेट गाला 2024 में आलिया भट्ट ने मिंट ग्रीन कलर की साड़ी पहनकर रैंप वॉक किया, इस साड़ी को सब्यसाची ने डिजाइन किया है. उन्होंने अपने देसी से लुक हर किसी का दिल जीत लिया है. वहीं एक्ट्रेस ने अपने लुक को लाइट जूलरी और क्लासिक हेयरस्टाइल से पूरा किया है. जिसके बाद अब उनके लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है.
यह भी पढ़ें : शूटिंग के दौरान विवादों में घिरी अक्षय कुमार की फिल्म Jolly LLB 3,वकीलों ने दर्ज कराई शिकायत
खास बात तो ये है कि आलिया भट्ट की इस साड़ी 163 कारीगरों ने 1965 घटों में तैयार किया है. वहीं वीडियोस और फोटोज में आप देख सकते हैं कि फ्लोरल मोटिफ का वर्क इस साड़ी को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है. आलिया की इस साड़ी में लॉन्ग ट्रेल अटैच्ड है, जो एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा रहा है. लोग भी आलिया के इस लुक के दीवाने हो गए हैं. वैसे आपको बता दें कि आलिया भट्ट पहली बार मेट गाला का हिस्सा नहीं हैं. इससे पहले भी वो इस इवेंट में अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं.
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…