बासित अहमद.
Lashker Commander Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. बता दें कि सोमवार को दक्षिणी कश्मीर के कुलगांव में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू की गई जो कि अब तक जारी है. पुलिस और सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला हुआ है. अब खबर आ रही है कि लश्कर के टॉप कमांडर बासित अहमद डार इस मुठभेर में घिर गया है. जानकारी रहे कि पिछले साल एनआईए (NIA) ने लश्कर के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ने कमांडर बासित अहमद डार (Basit Ahmad Dar) पर 10 लाख रुपये का नगद ईनाम घोषित किया था. जिसके बाद से लगातार इस आतंकवादी पर सुरक्षबलों की कड़ी नजर थी.
अधिकारियों की मानें तो बासित पर कई हत्याओं का मास्टरमाइंड है. डेरावनी के कुलगांव का रहने वाला बासित अहमद अप्रैल 2022 से अपने घर से गायब था. बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि वह लापता होने के बाद लश्कर- ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) का अग्रणी संगठन टीआरएफ (TRF) में शामिल हो गया था.
बता दें कि बीते 4 मई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों ने इंडियन एयर फोर्स के काफिले पर हमला किया था. जिसमें भारतीय वायुसेना के एक जवान शहीद हो गए जबकि चार घायल हो गए थे. अधिकारियों बताया कि हमला शनिवार को शाम के समय हुआ था. उस वक्त वायुसेना का एक काफिला सुरनकोट में सनाई टॉप की ओर बढ़ रहा था. सेना के काफिले पर हमले के बाद इसमें शामिल आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है.
बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर यह दूसरा हमला है. इससे पहले जनवरी में सेना के काफिले पर आतंवादियों ने गोलीबारी की थी. सुरक्षबल इस बात पर संदेह जाहिर कर रहे हैं कि पिछले साल दिसंबर में बुफलियाज में आतंकवादियों के जिस समूह ने काफिले पर हमला किया था वही इस हमले में शामिल है. उस वक्त आतंवादियों ने घात लगाचर सेना की गाड़ियों पर हमला किया था जिसमें चार सैनिक शहीद हो गए थे जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…