चुनाव

“कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा…”, रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर मचा सियासी कोहराम

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी का सिलसिला तेज हो गया है. बीजेपी नेता और कालकाजी विधानसभा सीट से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बयान में बिधूड़ी ने कहा कि वह कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देंगे. यह बयान बीजेपी के एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया था. बयान का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस विरोध जताया है.

बिधूड़ी ने खुद का किया बचाव

वहीं इस बयान के बाद जब बिधूड़ी से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इसका बचाव करते हुए कहा कि लालू यादव ने भी बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बनाने की बात की थी. बिधूड़ी ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस को उनका बयान गलत लगा है, तो उन्हें लालू यादव के बयान पर भी प्रतिक्रिया देनी चाहिए थी.

कांग्रेस जताया विरोध

कांग्रेस ने बिधूड़ी के बयान पर तीखा विरोध जताया है. उन्होंने कहा कि यह बयान महिला विरोधी है और बिधूड़ी की सोच में गहरी नफरत है. कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं ने हमेशा इस तरह की भाषा पर चुप्पी साधी है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पोस्टर वार, ‘AAP’ ने BJP से पूछा दूल्हा कौन? भाजपा ने दिया ये जवाब

माफी मांगें रमेश बिधूड़ी- कांग्रेस

कांग्रेस ने बिधूड़ी से माफी की मांग की और कहा कि यह बयान शर्मनाक है. यह बयान बीजेपी और कांग्रेस के बीच नए राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है, जिसमें दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं.

संजय सिंह ने शेयर किया वीडियो

रमेश बिधूड़ी के इस बयान का एक वीडियो आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “ये है BJP का प्रत्याशी, इसकी भाषा सुनिए… ये है BJP का महिला सम्मान. क्या ऐसे नेताओं के हाथ में दिल्ली की महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है?”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago