चुनाव

एक क्लिक पर पढ़िए 10 बड़ी चुनावी खबरें: चौथे चरण का मतदान संपन्न, CM योगी ने कहा, ‘रायबरेली में वोट मांगते हैं राहुल गांधी, मिलता है पाक से…’

Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चाय की टपरी हो या फिर पान की दुकान, हर जगह चुनाव के चर्चे हो रहे हैं. लोगों की बातें सुन सुनकर ऐसा लगता है कि नेताओं से ज्यादा चुनाव की बातें तो जनता कर रही है. कौन जीतेगा? कौन हारेगा? किसने बदला पाला, किस पार्टी ने किया कौन-सा चुनावी वादा. नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आइए यहां जानते हैं चुनाव से जुड़ी 13 मई की 10 बड़ी खबरें –

बनारस में CM योगी के साथ PM मोदी का सबसे बड़ा रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में रोड शो किया भगवा रथ पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए. रोड शो की शुरूआत 13 मई की शाम को बीएचयू से हुई, जो काशी विश्वनाथ मंदिर पर संपन्न होगा. भाजपा नेताओं के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 6 किलोमीटर लंबा रोड शो 4-5 घंटे तक चलेगा. इसमें 10 मुख्यमंत्रियों समेत एक दर्जन से ज्यादा मंत्रीगण भी शरीक हुए हैं. मोदी के स्वागत के लिए रास्ते में 100 मंच बनाए गए हैं. मंच पर चढ़ कर लोग हर-हर मोदी के नारे लगा रहे हैं. डमरू वादन, शहनाई वादन और शंखनाद से पीएम मोदी का स्वागत किया जा रहा है.

‘साफ छवि वाले उम्मीदवारों के लिए वोट करें, उनके लिए नहीं…’, अन्ना हजारे

अन्ना हजारे ने मतदाताओं से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के तहत आने वाले राजनेताओं को न चुनने की सलाह देते हुए साफ रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को चुनने का आग्रह किया. उन्होंने कथित दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में संलिप्तता के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए खुलेआम उनकी आलोचना की.

रैली में राहुल गांधी से शख्स ने कर डाला उनकी शादी को लेकर सवाल

लंबे समय से कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा जाता रहा है. हाल ही में जब वे रायबरेली में एक चुनावी रैली कर रहे थे तो अचानक ही भीड़ में से एक व्यक्ति ने राहुल गांधी से उनकी शादी को लेकर उनसे सवाल पूछ लिया. वहीं राहुल गाधी ने भी शख्स को निराश नहीं किया और इसका जवाब दिया. शख्स के सवाल पर उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें जवाब देने के लिए कहा, तो रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘जल्द ही करनी पड़ेगी.’

बंगाल में वोटिंग के दौरान कई जगहों पर हिंसा

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 96 सीटों पर वोटिंग हुई. चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आईं. पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र में तीन लोगों की अलग-अलग वजह से मौत हो गई. बंगाल के हिंसा प्रभावित बीरभूम और बर्धमान-दुर्गापुर निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर भी सामने आई.

खीरी में मतदाता ने पीठासीन अधिकारी पर लगाया हेरफेर का आरोप

खीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के गांधी विद्यालय में पीठासीन अधिकारी प्रशांत पर मतदाता ने आरोप लगाया है कि उन्होंने ईवीएम के साथ कुछ हेरफेर की है. मतदाता ने आरोप लगाया कि दबाते हैं साइकिल का बटन लेकिन कमल पर वोट जाता है. मतदाता का कहना था कि पीठासीन अधिकारी के पास दूसरा बटन है. मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मतदाता के साथ ही अन्य लोग भी आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

मुस्लिम महिलाओं के नकाब हटा माधवी लता चेक करने लगीं वोटर ID, दर्ज हुई FIR

हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ एक मतदान स्थल के दौरे के दौरान मुस्लिम महिलाओं के मतदाता पहचान पत्र की जांच करने का एक वीडियो क्लिप के सामने आने के बाद बवाल मच गया. वहीं इसे लेकर FIR भी दर्ज कर लिया गया है. बीजेपी प्रत्याशी पर मामला आईपीसी की धारा 171सी, 186, 505(1)(सी) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132 के तहत दर्ज किया गया है.

मुंगेर में पीठासीन पदाधिकारी की मौत से मचा हड़कंप

बिहार में मुंगेर के मध्य विद्यालय चकासिम इब्राहिम शंकरपुर स्थित बूथ संख्या 210 पर पीठासीन पदाधिकारी ओंकार चौधरी ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी. स्टाफ के लोग उनको तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

चौथे चरण का मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक करीब 62.31% मतदान

देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत 10 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ. इस चरण में समाजवादी पार्टी (सपा) के चीफ अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा और एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी जैसे प्रमुख उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला मतपेटी में बंद हुआ. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 96 निर्वाचन क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक लगभग 62.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

राजद की रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को कहा ”अंकल” …

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ अभियान का उल्लेख करते हुए, सारण लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने पीएम को अंकल कहा और उनसे प्रचार करने का आग्रह किया. रोहिणी आचार्य ने कहा “नरेंद्र मोदी चाचा कहते हैं बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ. यह ‘बेटी’ छपरा में है, उसे भी प्रचारित करो, उसके लिए प्रचार करो. चाचा और भतीजी एक साथ चाय पी सकते हैं और सारण में मिठास ला सकते हैं क्योंकि उन्होंने वादा किया है कि मढ़ौरा में एक चीनी मिल स्थापित की जाएगी.“

इसे भी पढ़ें: PM Modi In Kashi: बनारस में CM योगी के साथ PM मोदी का सबसे बड़ा रोड शो, हजारों लोग उन्हें देखने सड़कों पर उमड़े

सीएम योगी ने कहा, ”रायबरेली में वोट मांगते हैं राहुल गांधी, मिलता है पाक से समर्थन”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला करते हुए उनकी सरकार के दौरान उनके ‘कुशासन और अराजकता’ की आलोचना की और इसकी तुलना आज के बीजेपी शासन से की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में समावेशी विकास किया जा रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोट तो रायबरेली से मांगते हैं लेकिन समर्थन उन्हें पड़ोसी देश पाकिस्तान से मिलता है.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

रिहाई के 40 मिनट बाद ED का एक्शन! गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, जल्द सुनवाई की मांग

Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…

12 minutes ago

उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…

20 minutes ago

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

22 minutes ago

‘अधिकारियों को जेल भेजेंगे…’ SC की तल्ख टिप्पणी के बाद सुधरा BMC का रुख, हलफनामा करेगी पेश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…

31 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…

38 minutes ago

लो जी…अमेरिका में भी हो गया वोट चोरी, मिडटर्म में हार के बाद गम में ट्रंप, बोले- बैलेट से चुनाव होता तो जीत जाते

Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…

43 minutes ago