देश

दिल्ली में ट्रांसजेंडरों के लिए बनाए गए हैं 143 शौचालय, 223 निर्माणाधीन, राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब

दिल्ली सरकार ने दिल्ली हाइकोर्ट को बताया कि राजधानी में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए 143 शौचालय बनाए गए हैं, जबकि 223 निर्माणाधीन है. दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग ने हाइकोर्ट के समक्ष एक स्थिति रिपोर्ट दायर की, जिसमें कहा गया कि 143 शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, 223 का निर्माण किया जा रहा है, जबकि 30 शौचालयों पर काम शुरू होना बाकी है.

दिल्ली में ट्रांसजेंडरों के लिए बनाए गए 143 शौचालय

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की खंडपीठ को यह भी बताया गया कि विकलांग व्यक्तियों के उपयोग के लिए बने 1,584 शौचालयों को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के उपयोग के लिए भी नामित किया गया है.

याचिका दायर करने के बाद सरकार ने दिया जवाब

दिल्ली सरकार का जवाब जैस्मीन कौर छाबड़ा द्वारा दायर एक जनहित याचिका के जवाब में आया, जिसमें ट्रांसजेंडर व्यक्तियों और तीसरे लिंग के लोगों के लिए अलग शौचालय के प्रावधान करने के लिए सरकार को निर्देश देने की मांग की गई थी.

जनहित याचिका में तर्क दिया गया कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग पुरुषों और महिलाओं के लिए बने शौचालयों का उपयोग करने में असहज महसूस करते हैं और यह उनके निजता के अधिकार का उल्लंघन है. यह प्रस्तुत किया गया कि तीसरे लिंग के शौचालयों की कमी के कारण उन्हें यौन उत्पीड़न का भी खतरा है.

याचिका में यह भी कहा गया है कि ऐसे कई ट्रांसजेंडर व्यक्ति हैं, जिन्होंने सामाजिक कलंक के कारण अपनी पहचान का खुलासा नहीं किया है, और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं.

कोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

सोमवार को कोर्ट ने सरकार द्वारा दिए गए ब्यौरे को रिकॉर्ड पर लेते हुए सरकार को अपने बयान का पालन करने का निर्देश दिया कि शौचालयों का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा. इसी के साथ्स अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया.

ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने सेंट्रल रिज में पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई, कचरा हटाने का आदेश दिया

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

11 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago