चुनाव

Maharashtra Election: BJP नेताओं के बाला साहेब ठाकरे के अंदाज में प्रचार करने पर शिवसेना (UBT) ने जताई आपत्ति, संजय राउत ने साधा निशाना

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच सभी नेता अलग-अलग अंदाज में प्रचार में लगे हैं. भाजपा नेता बाला साहेब ठाकरे की वेशभूषा धारण कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जिस पर शिवसेना (यूबीटी) ने आपत्ति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) ने इसे गणमान्यों की गरिमा पर कुठाराघात करार दिया है.

BJP भावनाओं को ठेस पहुंचा रही

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा नेता बाला साहेब ठाकरे,  डॉ. बाबासाहेब अंबडेकर और शिवाजी महाराज की पोशाक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस वीडियो में अंधेरी पश्चिम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अमित साटम भी नजर आ रहे हैं. शिवसेना (यूबीटी) ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा कि इस तरह से चुनाव प्रचार कर भाजपा (BJP) लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रही है. इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है. भाजपा नेताओं को इस अंदाज में प्रचार करने से बचना चाहिए.

बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को बेच दिया

पीएम मोदी और अमित शाह ने शिवसेना (यूबीटी) को कांग्रेस से बालासाहेब ठाकरे की तारीफ कराने की बात पर संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा क‍ि पीएम मोदी और अमित शाह एक जमाने में बहुत तारीफ करते थे, लेकिन अब उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना के साथ जो विश्वासघात किया है, उसके बारे में बताना चाहिए. उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को बेचने का काम किया है. पहले खरीदा और फिर शिंदे को बेच दिया. उन्होंने कहा कि उनको बालासाहेब ठाकरे का नाम लेने का कोई अधिकार नहीं है. हमको पता है कि बाला साहेब ठाकरे क्या हैं और आप क्या हैं? एकनाथ शिंदे जैसे व्यक्ति, जिसका शिवसेना के निर्माण से कोई संबंध नहीं रहा, उसको आपने हमारी पार्टी को बेच दिया. तो ऐसे में अब उन लोगों को बालासाहेब ठाकरे को लेकर झूठा प्यार दिखाने की जरूरत नहीं है.


ये भी पढ़ें:  ये हैं दुनिया के कुछ ऐसे अजीबोगरीब फोन जिन्हें देखकर उड़ जाएंगे आपके होश, एक-दो तो आपने इस्तेमाल भी किया होगा


शिवसेना (UBT) से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा की फसल तैयार हो गई है, अब सिर्फ कीटनाशकों को मारने की जरूरत है, संजय राउत ने कहा कि तो वो कीटनाशक को मारते क्यों नहीं हैंं, हम उनको दवा भी दे देंगे.

पीएम और गृहमंत्री महाराष्ट्र में डेरा डालकर बैठे

जम्मू-कश्मीर पर भाजपा को घेरते हुए संजय राउत ने कहा क‍ि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद भी वहां आतंकवादी घटनाएं होती हैं और हमारे सुरक्षाकर्मी जान गंवा रहे हैं. वहीं हमारे गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और पीएम मोदी (PM Modi) महाराष्ट्र में डेरा डालकर बैठे हैं. उन्‍होंने जम्मू-कश्मीर और मणिपुर को हवा में छोड़ दिया है. बता दें कि महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों के लिए  20 नवंबर को मतदान होने वाले हैं. जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

41 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

1 hour ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, किस सिलसिले को जारी रखने की कही बात?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…

2 hours ago