देश

मणिपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 11 कुकी उग्रवादियों को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

मणिपुर के जिरीबाम जिले के बोरोबेकरा में स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने पहुंचे कुकी उग्रवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया. उग्रवादियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ ने 11 उग्रवादियों को ढेर कर दिया, वहीं एक जवान जख्मी हो गया. घायल जवान को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया.

11 उग्रवादी ढेर

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार (11 नवंबर) को दोपहर करीब 4 बजे कुकी उग्रवादियों ने बोरोबेकरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हमला बोल दिया. इस हमले का सुरक्षाबलों ने करारा जवाब देते हुए मुठभेड़ में 11 उग्रवादियों को ढेर कर दिया. उग्रवादियों के पास से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में असलहे और गोला-बारूद बरामद किया है.

ये भी पढ़ें:  ये हैं दुनिया के कुछ ऐसे अजीबोगरीब फोन जिन्हें देखकर उड़ जाएंगे आपके होश, एक-दो तो आपने इस्तेमाल भी किया होगा

सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने से पहले उग्रवादियों ने जकुराधोर में मैतेई समुदाय के तीन घरों में आग लगा दिया और फायरिंग की. इस हमले के बाद सीआरपीएफ जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उग्रवादियों को मार गिराया. सीआरपीएफ, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के जवानों को बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन में तैनात किया गया है, जहां एक राहत शिविर भी है. सूत्रों ने कहा कि हमलावर शिविर को भी निशाना बनाने की फिराक में थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

4 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

10 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

40 minutes ago