आस्था

बुध अस्त होकर देंगे इन राशियों को गजब का लाभ, 20 दिनों तक मिलेगी हर सुख-सुविधा; काटेंगे चांदी

Budh Ast Rashifal: ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है. इस वक्त ये वृषभ राशि में विराजमान हैं और 5 जून को इसी राशि में अस्त हो जाएंगे. बुध ग्रह 5 जून को शाम 5 बजकर 17 मिनट पर अस्त हो जाएगा, जो इस स्थिति में 24 जून को रात 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. बुध देव तकरीबन 20 दिनों तक अस्त अवस्था में संचरण करने वाले हैं. बुध का अस्त होना राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए बेहद खास और फायेदमंद है. आइए जानते हैं कि बुध का अस्त होना किन राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने जा रहा है.

कन्या राशि

बुध ग्रह का अस्त होना कन्या राशि से जुड़े लोगों के लिए खास है. ऑफिस में बॉस और कलीग्स का भरपूर सहयोग मिलेगा. करियर में जबरदस्त उन्नति करेंगे. आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे नौकरीपेशा वालों को राहत मिलेगी. बिजनेस में तागड़ा लाभ मिलेगा. साथ ही पूर्व में किए हुए आर्थिक निवेश से फायदा होगा. विदेश जाने का योग बनेगा जो कि धन लाभ के नजरिए से खास है. इस दौरान सेहत को लेकर खास सतर्क रहना होगा.

वृश्चिक राशि

बुध के वृषभ राशि में अस्त होने के बाद वृश्चिक राशि से जुड़े लोगों की किस्मत अचनाक पलटी मारेगी. बुध-अस्त की अवधि में आमदनी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है. जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगें हैं उन्हें मेहनत के अनुकूल फल मिलेगा. शादीशुदा लोगों के पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहने वाली है. कोई शुभ समाचार मिल सकता है. जीवन में चल रही मुश्किलें दूर होंगी. कुल मिलाकर बुध देव जब तक अस्त रहेंगे तब तक धन लाभ होता रहेगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना कई नजरिए से खास है. बुध देव के अस्त होने से धन लाभ के कई योग बनेंगे. घर-परिवार में खुश-शांति का माहौल कायम रहेगा. व्यापार करने वालों को अतिरिक्त धन लाभ होगा. बुध देव के शुभ प्रभाव से नौकरी में प्रमोशन की संभावना भी बन सकती है. पैतृक संपत्त में भी इजाफा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: मंगल के गोचर से जून का आगाज, PM मोदी की राशि समेत इन राशियों को मिलेगी जबरदस्त सफलता

यह भी पढ़ें: ज्योतिष की सबसे बड़ी भविष्यवाणी: 4 जून को किसकी बनेगी सरकार और कौन होगा भारत का अगला प्रधानमंत्री? जानिए सबकुछ

Dipesh Thakur

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

4 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

41 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

43 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago