डोनाल्ड ट्रंप.
अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ने प्रचंड जीत दर्ज की है, चुनाव में इस जीत के बाद उन्हें दुनिया भर से बधाई मिल रही हैं. इसी कड़ी में भारत के उद्योगपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने भी डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी है.
गौतम अडानी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए उन्हें जीत की बधाई दी है, जिसमें उन्होंने लिखा, “अगर धरती पर कोई एक व्यक्ति है जो अटूट दृढ़ता, अटल धैर्य, निरंतर दृढ़ संकल्प और अपने विश्वासों के प्रति सच्चे रहने के साहस का प्रतीक है, तो वह डोनाल्ड ट्रम्प हैं.”
उन्होंने इसी पोस्ट में आगे लिखा है कि “यह देखना बेहद ही आकर्षक है कि अमेरिका का लोकतंत्र अपने लोगों को सशक्त बनाता है और देश के संस्थापक सिद्धांतों को कायम रखता है. अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई.”
यह भी पढ़ें- US Election Result 2024: Donald Trump बनेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति, PM मोदी ने ऐसे दी जीत की बधाई
-भारत एक्सप्रेस
Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…
Nana Patekar Kargil War: नाना बताते हैं कि कारगिल युद्ध के समय वो द्रास, लेह,…
Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…
सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…
दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…
Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…