रायबरेली में सोनिया गांधी के साथ राहुल और प्रियंका-फोटो सोशल मीडिया
Sonia Gandhi in Rae Bareli: देश में लोक सभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल लगातार चुनावी रैली कर रहे हैं और जनता के साथ तमाम वादे किए जा रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी का ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने रायबरेली की जनता से भावुक अपील की है. यहां उन्होंने अपने बेटे राहुल गांधी के लिए वोट मांगा और कहा कि “मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं…आपको अपना मान कर रखना है…” सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
बता दें कि शुक्रवार को सोनिया गांधी ने रायबरेली में एक जनसभा को सम्बोधित किया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सोनिया को सुनने के लिए पहुंचे. बता दें कि राहुल गांधी कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. हालांकि उन्होंने केरल के वायनाड से भी नामांकन दाखिल किया है. दरअसल इस सीट पर सोनिया गांधी पिछले कई सालों से सांसद चुनी जाती रही हैं. इस सीट को गांधी परिवार की सीट माना जाता रहा है. इस बार सोनिया गांधी राज्यसभा चली गई हैं. इसके बाद अब इस सीट को गांधी परिवार के खाते में लाने की जिम्मेदारी राहुल गांधी को दी गई है.
ये भी पढ़ें-Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने…दाईं आंख के नीचे और बाएं पैर में चोट के निशान
सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि “रायबरेली के मेरे परिवारजनों, मुझे खुशी है कि आज काफी समय के बाद आपके बीच आने का मौका मिला है. मैं हृदय से आपकी आभारी हूं. आपके सामने मेरा सिर श्रद्धा से झुका हुआ है.” वह आगे बोलीं कि “20 साल तक एक सांसद के रूप में आपने मुझे सेवा का मौका दिया. ये मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है. रायबरेली मेरा परिवार है, वैसे ही अमेठी भी मेरा घर है. यहां से न केवल मेरे जीवन की कोमल यादें जुड़ी हुई हैं, बल्कि पिछले 100 साल से हमारे परिवार की जड़ इस मिट्टी से जुड़ी हुई है.”
सोनिया गांधी ने अपना भाषण जारी रखते हुए कहा कि “इंदिरा जी के दिल में रायबरेली के लिए एक अलग जगह थी. मैंने उन्हें काम करते हुए करीब से देखा है. उनके मन में आपके लिए असीम लगाव था. राहुल और प्रियंका को भी वही शिक्षा दी है, जो इंदिरा जी और रायबरेली की जनता ने मुझे दी. सबका आदर करो, कमजोर की रक्षा करो. अन्याय के खिलाफ जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए, जिससे भी लड़ना पड़े, लड़ जाओ.” इससे पहले उन्होंने कहा कि गंगा मां की तरह पवित्र यह रिश्ता अवध और रायबरेली के किसान आंदोलन के साथ शुरू हुआ, जो आज तक कायम है. डरना मत क्योंकि संघर्ष की तुम्हारी जड़ें और परंपराएं बहुत मजबूत हैं.
सोनिया गांधी ने आगे कहा कि आपके प्रेम ने मुझे कभी अकेला नहीं पड़ने दिया. मेरा सब कुछ आपका ही का दिया हुआ है. मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं. जैसे आपने मुझे अपना माना, वैसे ही राहुल को अपना मानकर रखना. राहुल आपको निराश नहीं करेंगे. सोनिया ने ये भी कहा कि मेरा आंचल जीवन भर आपके आशीर्वाद और प्रेम से भरा रहा है. इस सभा में आने के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद. इस मौके पर सोनिया गांधी के साथ राहुल और प्रियंका भी मौजूद रहे. तो वहीं राहुल गांधी मंच पर अपनी मां सोनिया गांधी को स्नेह करते भी दिखे.
-भारत एक्सप्रेस
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…